{"_id":"5ebc22b68ebc3ee532420426","slug":"salary-of-absent-examiners-will-be-deducted-mirzapur-news-vns5247621159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन में अनुपस्थित परीक्षकों का कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन में अनुपस्थित परीक्षकों का कटेगा वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के हो रहे मूल्यांकन के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में परीक्षक मूल्यांकन केंद्रों पर नहीं पहुंचे। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने अनुपस्थित परीक्षकों का वेतन काटने की नोटिस जारी की है।
जिले में पांच केंद्रों पर मूल्यांकन हो रहा है। दूसरे दिन बुधवार को 13 हजार आठ सौ 33 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसमें राजकीय इंटर कालेज में तीन हजार सात सौ 40, कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज में दो हजार दो सौ 18, बीएलजे इंटर कालेज में दो हजार छह सौ 11, माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज में दो हजार 95 तथा राजस्थान इंटर कालेज में तीन हजार एक सौ 69 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। दूसरे दिन बुधवार को परीक्षकों की संख्या कुछ बढ़ी और यह तीन सौ 63 से बढ़कर 428 तक पहुंची लेकिन अभी भी परीक्षकों की संख्या काफी कम है। डीआइओएस देवकी सिंह ने परीक्षकों से कहा है कि वे मूल्यांकन में शामिल हो नहीं तो उनका वेतन काटा जाएगा।
इनसेट
जेडी ने किया मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण
मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने बुधवार को राजस्थान इंटर कालेज व मान्यवर कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज में हो रहे मूल्यांकन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान इंटर कालेज में राजकीय कालेजों के नौ शिक्षक तथा अनुदानित विद्यालयों के 21 शिक्षक अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार कांशीराम इंटर कालेज में राजकीय के एक तथा अनुदानित के 18 शिक्षक अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सभी लोग मूल्यांकन केंद्रों पर समय से उपस्थित हो अन्यथा की स्थिति मेें वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।