{"_id":"9176ec43e789156c5e69818be4ac3823","slug":"saffron-flag-unfurl-in-lahore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौर में फहराएंगे भगवा झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौर में फहराएंगे भगवा झंडा
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद की ओर से गुरुवार को नगर के महुवरिया स्थित बीएलजे मैदान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि तोगड़िया ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से हिंदुओं को संगठित करने के लिए तीन संकल्प लेना होगा। हम एक हैं, एक रहेंगे, गाय कटने नहीं देने, धर्मांतरण नहीं होने देने और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प भी लेना है। उन्होंने कहा कि जब तीन लाख हिंदुओं को कश्मीर भेज लेंगे, अयोध्या में राम मंदिर बना लेंगे, लाहौर और रावलपिंडी में भगवा लहरा देंगे, तभी उत्सव मनाएंगे।
तोगड़िया ने कहा कि धर्मांतरण गलत है, इसके विरुद्ध कानून लाना चाहिए। दो हजार वर्ष पूर्व न कोई मुस्लिम था, न सिख और न ही क्रिश्चियन था। सिर्फ हिंदू रहे, साथ ही हिंदू राष्ट्र रहा। औरंगजेब, बाबर और हुमायूं के समय हिंदुओं को जबरदस्ती मुस्लिम बनाया गया। आज जो भी मुस्लिम है, वह हिंदू हैं।
हम हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए मुस्लिम बन चुके भाइयों को जोड़ रहे हैं, उनको गले लगा रहे हैं तो क्या गलत कर हैं। यह तभी संभव है, जब सभी सौ करोड़ हिंदू एक होगा। प्रदेश संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि देश में हिंदू समाज विघटित है, जबकि मुस्लिम समाज संगठित है। हिंदू समाज को भी संगठित करने का संकल्प लिया गया है। जाति और बिरादरी के नाम पर बंटे हिंदू समाज को एक करना है।
विज्ञापन
जिस प्रकार गंगा में डुबकी लगाते समय कोई व्यक्ति बगल में डुबकी लगाने वाले से उसकी जाति-बिरादरी नहीं पूछता है, इसी तरह हिंदुओं को जाति बिरादरी से ऊपर उठ कर सोचना होगा। कहा कि समाजवादी पार्टी आजम खां के सामने नतमस्तक रहती है। इस अवसर पर काशी सुमेरूपीठ के शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज, रविश्ंकर शाह, कार्यक्रम संयोजक नीरज त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख बच्चा सिंह, महेश तिवारी, परमजीत सिंह डंग, रामचंद्र शुक्ला, मनोज, सतीश यादव, उदयभान तिवारी, विजय बहादुर पांडेय आदि मौजूद रहे।