फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   RSS-BJP works with the mind and SP works with the heart

Mirzapur News: आरएसएस-भाजपा दिमाग से और सपा दिल से काम करती है

Thu, 11 Sep 2025 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
RSS-BJP works with the mind and SP works with the heart
सपा पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्
लालगंज। समाजवादी पार्टी का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन बुधवार को बल्हिया खुर्द स्थित एक लॉन में आयोजित हुआ। इसमें समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि आरएसएस-भाजपा दिमाग से और सपा दिल से काम करती है। उन्होंने दावा किया कि साल 2022 के चुनाव में सपा साढ़े आठ प्रतिशत वोट कटने से हारी जबकि सभी एजेंसियों की रिपोर्ट में सपा की सरकार बनने की संभावना जताई गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में 50 लाख वोटरों के नाम काट दिए गए और चुनाव आयोग पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह मर चुका है। भारती ने कहा कि उनका बसपा से कोई विरोध नहीं है लेकिन संविधान खतरे में है और लोकतंत्र की हत्या हो रही है। पूर्व सांसद डॉ. रमेश बिंद ने कहा कि भाजपा संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है। वहीं, महंगाई पर चर्चा नहीं कर रही और वोटर लिस्ट से नाम कट रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सबको विकास का अवसर देती है और यहां किसी तरह का भेदभाव नहीं होता है। पूर्व अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि पीडीए की अपनी शक्ति है। गुलाब चंद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सोच विकास से जुड़ी है। कीर्ति कोल ने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीबों के विकास के लिए संघर्षरत है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवी चौधरी, संचालन आदर्श यादव व हरिशंकर यादव ने किया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह पटेल, अशोक यादव, सत्यप्रकाश सोनकर, अशोक मिश्रा सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed