फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   RPF constable dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में आरपीएफ सिपाही की मौत

Sat, 26 Feb 2022 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
RPF constable dies under suspicious circumstances
थाना क्षेत्र के पुरानेबाड़ा गांव के पास शास्त्री पुल के नीचे शुक्रवार की सुबह गंगा नदी में एक सिपाही का शव उताराया हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चील्ह पुलिस शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराया। युवक की बाइक बृहस्पतिवार की भोर में पुल के पास मिली थी। किसी ने उसे गंगा में कूदते नहीं देखा था। छुट्टी में रहने के बाद भी वर्दी में शव मिलने पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के फत्तेपुर पियरिया गांव निवासी वंश नरायण सिंह (45) हरिहर सिंह 2002 में फालोवर के रुप में आरपीएफ में भर्ती हुआ था। 2008 में सिपाही पद पर उसका प्रमोशन हुआ। वह एनईआर वाराणसी के अंतर्गत माधोपुर चौकी पर 2018 से तैनात था। दीपावली पर वह अपने गांव गया था। पत्नी और बच्चों के साथ वह 22 से 24 फरवरी तक छुट्टी पर था। बृहस्पतिवार की भोर में उसकी बाइक पुल के पास मिली थी। पुलिस बाइक को थाने ले जाकर छानबीन करने लगी। शुक्रवार की सुबह पुरानेबाड़ा के पास गंगा नदी में उसका शव उतराया मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। आरपीएफ मिर्जापुर, माधोसिंह चौकी और वाराणसी से अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक दो भाईयों मृतक को दो पुत्र आठ वर्षीय प्रशांत और दूसरा डेढ़ वर्ष का है। उसे किसी ने गंगा में कूदते नहीं देखा। शव उतराया मिला तो नाक से खून निकल रहा था, पेट भी नहीं फुला था। अमुमन डूबने वाले के पेट में पानी जाने से वह फुल जाता है। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही। फिलहाल पुलिस और परिजन न आत्महत्या स्वीकार कर रहे है न कुछ और कह रहे है। छुट्टी के बाद भी वर्दी में होने पर प्रश्न उठ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

शाम को कार मिलने की थी चर्चा
चील्ह। शास्त्री पुल पर बृहस्पतिवार को लावारिस कार मिलने की चर्चा थी। जिस पर पुलिस का लोगा लगा था। कार का नंबर भी चंदौली जनपद का बताय जा रहा था। शुक्रवार की सुबह सिपाही का शव मिलने पर कार उसकी के होने की चर्चा रही, पर अब पुलिस किसी प्रकार के कार के मिलने की बात से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि बाइक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed