फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   RPF constable caught on charges of making illegal recovery by keeping staff in mirzapur t

Mirzapur: आदमी रखकर अवैध वसूली कराने के आरोप में पकड़ा गया RPF सिपाही, तीन पर गिरी गाज

Fri, 14 Oct 2022 11:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Oct 2022 11:07 PM IST
सार

मिर्जापुर आदमी रखकर अवैध वसूली कराने के आरोप में पकड़े गए सिपाही के साथ ही आरपीएफ प्रभारी व उप निरीक्षक को निलंबित करने के बाद प्रयागराज कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। 

विज्ञापन
RPF constable caught on charges of making illegal recovery by keeping staff in mirzapur t
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदमी रखकर अवैध वसूली कराने के आरोप में पकड़े गए सिपाही के साथ ही आरपीएफ प्रभारी व उप निरीक्षक को निलंबित करने के बाद प्रयागराज कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इस मामले की जांच आरपीएफ के कानपुर असिस्टेंट कमांडेंट को सौंपी गई है। उनसे पांच दिन में जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। जांच के बाद अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज हो सकता है। फिलहाल आरपीएफ मिर्जापुर का प्रभार नैनी के प्रभारी को सौंपा गया है।

विज्ञापन


मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर प्राइवेट आदमी से वसूली कराने की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो लखनऊ में की गई थी। इस मामले में बुधवार को एंटी करप्शन की टीम ने रेलवे स्टेशन से चंदन कुमार को अवैध वसूली करते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने आरपीएफ सिपाही शैलेंद्र मिश्रा का नाम से वसूली करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन


जांच के बाद वसूली करने वालों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा 
मामले में एंटी करप्शन की टीम दोनों को पकड़कर ले गई। आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार छुट्टी पर थे और उप निरीक्षक गौरव कुमार ट्रेनिंग में गए थे। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ प्रयागराज के सहायक सुरक्षा आयुक्त टीके अग्निहोत्री ने सिपाही के साथ ही प्रभारी व उप निरीक्षक को निलंबित कर प्रयागराज कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट विजय प्रकाश पंडित ने मामले की जांच असिस्टेंट कमांडेंट कानपुर को सौंपी है। उनसे पांच दिन के अंदर मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। जांच में संलिप्तता की बात सामने आने पर अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल आरपीएफ मिर्जापुर का प्रभार नैनी आरपीएफ के निरीक्षक अविनाश को दिया गया है।  आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट विजय प्रकाश पंडित ने बताया कि रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed