फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   roorban mishan kee mahilaon ko dee gaee vaahan kee chaabee

आजीवरौका के लिए रूर्बन मिशन की महिलाओं को दी गई वाहन की चाबी

Wed, 30 Jun 2021 08:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
roorban mishan kee mahilaon ko dee gaee vaahan kee chaabee
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने संयुक्त रूप से बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में रूर्बन एक्सप्रेस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रूर्बन मिशन की महिलाओं को वाहन की चाबी दी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की कलस्टर से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की गरीब महिला एवं जनमानस को इस योजना से लाभ पहुॅचाना ही उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र मे परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने एवं मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के लिये आत्म निर्भर बनाते हुये सतत आजिविका का विकल्प तैयार करना है। जिसके माध्यम से ग्राम से बाहर आजिविका, शिक्षा, इलाज एवं अन्य दैनिक कार्य हेतु आने जाने वाले ग्रामीणो को ससमय वाहन की सुविधा उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर उपायुक्त एनआरएलएम ने जानकारी देते हुये बताया कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूबर्न मिशन योजनान्तर्गत विकास खण्ड हलिया में रूर्बन कलस्टर अंतर्गत कुल 12 ग्राम पंचायतें चयनित हैं। जिनमे गठित ग्राम संगठन विकास महिला ग्रामीण संगठन, ग्राम बरी को एक टाटा विंगर 13 सीटर एवं प्रकाश महिला ग्राम संगठन ग्राम हलिया को एक टाटा मैजिक नौ सीटर दिया गया है। ग्राम संगठन के पदाधिकारियों, अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव को जिलाधिकारी ने चाबी व रजिस्ट्रेशन प्रपत्र प्रदान करते हुये वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व हुई बैठक में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ऋषि मुनि उपाध्याय, उपायुक्त स्वत: रोजगार डा. घनश्याम प्रसाद, खण्ड विकास अधिकारी हलिया, जिला मिशन प्रबंधक, एपीओ तथा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला सदस्य उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed