फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rolled drizzle temperatures , weather pleasant

बूंदाबांदी से तापमान लुढ़का, मौसम सुहाना

Fri, 17 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 17 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rolled drizzle temperatures , weather pleasant
गुरुवार की सुबह से ही नगर में हो रही रिमझिम बारिश के बीच गुजरते लोग। - फोटो : mirzapur
मौसम का मिजाज बदलने से हुई बारिश ने लोगों को राहत दी है। गुरुवार की सुबह बूंदाबांदी से तापमान लुढ़क कर नीचे चला गया, जिससे मौसम सुहाना हो गया। सुबह के बाद पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं देने से महीनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी से लोगाें को निजात मिली, वहीं नगर के प्रमुख बाजार और चौराहे गुलजार रहे। हल्की बरसात होने से मौसम नमी आ गई और लोग काफी हद तक राहत महसूस किए। 
विज्ञापन



गुरुवार की भोर में हुई रिमझिम बरसात के बाद अचानक मौसम सुहाना हो गया, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह करीब पांच बजे के  बाद पुन: आठ बजे रुक रुककर   हुई बूंदाबांदी से तापमान लुढ़क कर नीचे चला गया।
विज्ञापन


बुधवार को आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों को देख यह महसूस होने लगा था कि बारिश  होगी, लेकिन बारिश गुरुवार की भोर  में हुई, जिससे आम जनमानस को  महीनाें से पड़ रही प्रचंड गर्मी से  निजात मिली। सुबह के समय कुछ देर  के लिए सूर्यदेव दर्शन जरूर दिए, लेकिन उसके बाद पूरे दिन भगवान भास्कर बादलों के बीच लुकाछिपी  करते नजर आए, जिससे वातावरण  की नमी पूरे दिन बरकरार रही।          
विज्ञापन
विज्ञापन



अचानक मौसम का मिजाज बदलने से किसानाें में आस जग गई है कि  अब इंद्रदेव मेहरबान होंगे और बारिश होगी, जिससे खेतों में धान की नर्सरी डालने की तैयारी भी शुरू हो सकेगी। ग्रामीण अंचलों के किसान खेतों में धान की नर्सरी डालने की तैयारी भी शुरू कर दिए हैं, वहीं बीज गोदामाें पर धान के बीज लेने किसान पहुंचने लगे हैं। किसानों को उम्मीद है कि जल्द झमाझम बारिश होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed