फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rokwane construction workers to perform

निर्माण कार्य रोकवाने के लिए किया प्रदर्शन

Fri, 09 Jan 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 09 Jan 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rokwane construction workers to perform

विज्ञापन
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव राजाराम भारती ने कहा कि देहात कोतवाली क्षेत्र के जयापुर गांव निवासी राजबली यादव का जमीन महुकंचा इलाके में है। जिसपर पिछले कुछ दिनाें से बंदूक धारी सपा नेता कब्जा जमा रहे हैं। मामले की शिकायत कई बार देहात पुलिस से की गई लेकिन पुलिस दबंगों से मिलीभगत कर जमीन को कब्जा करने में लगी हुई है। कहा कि क्षेत्र के चंदईपुर निवासी एक बदमाश जिसके ऊपर कई मुकदमे हैं, वह जबरन राजबली के नंबर की जमीन को कब्जा कर रहा है।

मामले की शिकायत करने पर ही संबधित थाने की पुलिस व तहसील प्रशासन के अधिकारी शांत बैठे हुए हैं। जबकि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अधिकारियाें को निर्देशित करते रहते हैं कि थाने व तहसील में आने वाले लोगाें की समस्या को ध्यान से सुना जाए। अधिकारियाें के बाताें को अनसुना कर छोटे अधिकारी मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान लोगाें ने कहा कि मनबढ़ों द्वारा किया जा रहा निर्माण अगर जल्द रोकवाया नहीं गया तो वह लोग सड़क पर उतर कर आंदोलन तथा आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर संजय, दीपक, राकेश, मुकेश, सूरज, शिवचरन, रितेश,शिवकुमार, बाल कुमार, लालू, राजन,मयंक, पप्पू, महेश,  रंजीत, शिवबली, रामबली, गिरजा शंकर, ओम प्रकाश, साधु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed