फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Robertsganj MP Pakauri Lal and His MLA Son Received PM Kisan Samman Nidhi Installment Latest News in Hindi

PM Kisan Yojana: सांसद पकौड़ी लाल कोल और विधायक बेटे ले रहे किसान सम्मान निधि का लाभ, गलती किसकी- पता नहीं

Fri, 05 Aug 2022 03:27 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 05 Aug 2022 03:27 PM IST
सार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की सूची में राबर्ट्सगंज के सांसद पकौड़ी लाल कोल और उनके पुत्र छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल के भी नाम हैं। 

विज्ञापन
Robertsganj MP Pakauri Lal and His MLA Son Received PM Kisan Samman Nidhi Installment Latest News in Hindi
सांसद पकौड़ी लाल कोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ माननीयों को भी मिल रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इसमें गलती किसकी है। दरअसल, योजना के लाभार्थियों की सूची में राबर्ट्सगंज के सांसद पकौड़ी लाल कोल और उनके पुत्र मिर्जापुर के छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल के भी नाम हैं। सांसद के खाते में सम्मान निधि की नौ किस्त भी गई हैं।

विज्ञापन


विधायक का आधार सत्यापित न होने से किस्त नहीं गई। उप कृषि निदेशक ने कहा है कि मामले की जांच करवाई जाएगी। सांसद कोल ने भी जांच की बात कही है।   कृषि विभाग की ओर से भेजी गई सूची का सत्यापन करते समय यह मामला प्रकाश में आया। तहसील अधिकारियों का मानना है कि यह गलत है और जांच के बाद निरस्त किया जाएगा। साथ ही रिकवरी भी हो सकती है।
विज्ञापन


सांसद के परिजनों का कहना है कि कुबरी पटेहरा स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में खाता तो है, लेकिन किस मद में पैसे आए हैं, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। सांसद पकौड़ी लाल मडि़हान तहसील क्षेत्र के पटेहरा कला गांव के निवासी हैं।  पटेहरा कला की सूची में क्रम संख्या 672 पर सांसद पकौड़ी कोल की पत्नी पन्ना देवी का नाम है। आईडी संख्या यूपी 252991098 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रम संख्या 674 पर राबर्ट्सगंज सांसद पकौड़ी लाल का नाम है। इनकी आईडी संख्या यूपी 2530003972 है। क्रम संख्या 675 पर छानबे विधायक राहुल प्रकाश का नाम (आईडी यूपी 253023259 पर) अंकित है। छानबे विधायक के खाते में आधार अपडेट नहीं होने से योजना की एक भी किस्त नहीं पहुंची। इस संबंध में तहसीलदार फूलचंद यादव का कहना है कि माननीय से जांच के बाद रिकवरी कराई जाएगी।

सांसद बोले- हम जांच कराएंगे

सांसद पकौड़ी लाल कोल ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही इसके लिए हम पात्र हैं। हो सकता है कि राजस्व कर्मचारियों ने सत्यापन के दौरान किसान समझकर मेरा नाम भेज दिया हो और सम्मान निधि स्वीकृत हो गई है। किसी दूसरे के द्वारा नाम का दुरुपयोग भी किया जा सकता है, जो भी होगा इसकी हम जांच कराएंगे।

उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने कहा कि लाभार्थियों की लिस्ट में माननीयों के नाम है। यह विभागीय त्रुटि से हुआ या फिर गलत जानकारी देकर नाम शामिल कराया गया यह तो जांच के बाद स्पष्ट होगा। हालांकि विधायक के खाते में आधार सत्यापन न होने की वजह से एक भी किस्त नहीं भेजी गई।

सांसद के खाते में योजना की किस्त गई है कि नहीं यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। मड़िहान तहसील के एसडीएम और विभागीय अधिकारियों को माननीय के साथ पूरे गांव के लाभार्थियों की लिस्ट जांचने के लिए पत्र लिखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed