फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Robbery ransacked

रुपये छीन कर उचक्के फरार

Thu, 06 Jul 2017 12:18 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Thu, 06 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Robbery ransacked
demo pic

विज्ञापन
पड़री बाजार स्थित स्टेट बैंक से निकाल कर बाहर पैसा गिन रहे एक व्यक्ति से उचक्के 20 हजार रुपया छीन कर बुधवार की दोपहर तीन बजे फरार हो गए। शोरगुल करने पर लोगों ने उचक्के को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसे पकड़ नहीं पाए। घटना के बाद भुक्तभोगी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।       

मड़िहान थाना क्षेत्र के बरैहवा दाढ़ीराम गांव निवासिनी विमला देवी पत्नी मट्टन पाल अपने देवर लाल प्रसाद के साथ बुधवार को पड़री बाजार स्थित स्टेट बैंक में पैसा निकालने आए थे। दोपहर लगभग तीन बजे बैंक से विमला 49 हजार रुपया निकाल कर बाहर निकली। बैंक से बाहर निकलने के बाद देवर भाभी आधे आधे पैसे को गिनने लगे। उसी समय एक उचक्का पहुंचा और महिला के देवर लाल प्रसाद के हाथ से 20 हजार रुपया छीन कर भाग निकला। शोरगुल करने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ने के लिए दौड़ाया लेकिन वह किसी के हाथ नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed