फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Roadways bus and truck collision, driver killed

रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर, चालक की मौत

Fri, 08 Jan 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 08 Jan 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus and truck collision, driver killed
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पट्टीकला स्थित दुर्गा जी पहाड़ के पास गुरुवार की भोर में रोडवेज की बस और ट्रक की टक्कर में चालक की घटना स्थल पर की मौत हो गई जबकि कंडक्टर समेत 40  यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


बस मध्य प्रदेश से वाराणसी जा रही थी। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक घायल यात्री रोडवेज की दूसरी बस पकड़ कर जा चुके थे। पुलिस ने चालक के शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के बैढ़न से बुधवार की रात  रोडवेज की बस सवारियों को लेकर वाराणसी जा रही थी।

54 सीट वाली इस बस में कुल 60 यात्री सवार थे। भोर में करीब पांच बजे जैसे ही बस अहरौरा थाना क्षेत्र के पट्टीकला स्थित दुर्गा जी पहाड़ के पास पहुंची कि बस चालक को झपकी लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बस आगे आगे गिट्टी  लोड कर जा रहे दस चक्का ट्रक में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में बस का चालक रामचंद्र सोनकर 58 वर्ष निवासी गिलट बाजार वाराणसी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।


कंडक्टर अरविंद कुमार सिह 40 वर्ष  भी जख्मी हो गया। उसे सीएचसी अहरौरा लाया गया जहां हालत बिगड़ने     पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।

इसके अलावा बस में सवार करीब 40 यात्री भी घायल हो गए। घटना स्थल पर   ट्रक का टूटा हुआ पटरा तथा गिट्टी गिरे हुए मिले।

गुरुवार  की सुबह मृतक के परिजनों ने अहरौरा पहुंच कर चालक की शिनाख्त की।  मृतक  को तीन  बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed