{"_id":"57cf11a94f1c1b1c563185bd","slug":"roads-develop-please-empty-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें बनवाएं, तालाब खाली कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें बनवाएं, तालाब खाली कराएं
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने अधिकारियों से जिले की खस्ताहाल सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराने और तालाबों, पोखरों से अवैध कब्जे हटाने को कहा। वह जिला पंचायत सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। नेशनल हाइवे के अधिकारी के खिलाफ लापरवाही बरतने व बैठक से गैरहाजिर रहने पर कार्रवाई करने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया।
राज्यमंत्री ने सिचाई कार्यों में सिंचाई विभाग द्वारा लापरवाही बरतने पर अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई को फटकार लगाई। अधिशासी अभियंता को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को प्रभावी बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराएं। बाण सागर परियोजना की समीक्षा के दौरान अदवा बांध तथा मेजा के बारे में जानकारी प्राप्त की और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
उपायुक्त प्रेम प्रकाश त्रिपाठी से मनरेगा में 100 दिन काम देना सुनिश्चित करने को कहा। राज्यमंत्री ने निर्देश दिया कि तालाब और अतिक्रमण को तत्काल हटवायें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से गांवों में सर्वे कराकर पता लगाएं कि विभाग द्वारा गांव में कौन-कौन से काम कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने लघु सिचाई विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री सड़क योजना, राष्ट्रीय स्वच्छ पेयजल योजना, निर्मल भारत अभियान, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण, इंदिरा आवास सहित विकास कार्यों की समीक्षा विस्तार से किया और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने कहा कि एनआरएलएम के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में पीडी हरिचरण सिंह, एनआरएलएम सुशील तिवारी, डीसी मनरेगा प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, बीडीओ गंगाराम, चंदनदेव पांडेय, सीएमओ अशोक कुमार, एसडीएम गुलाब चंद्र राम, जैनेन्द्र सिंह, एमए वीएस कुशवाहा, दिलीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।