फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Road widening protest blockade

मार्ग चौड़ा करने के विरोध में चक्काजाम

Wed, 21 Jan 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 21 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Road widening protest blockade
वाराणसी -शक्तिनगर मार्ग के चौड़ा करने से घरों और दूकानोें के टूटने के विरोध में मंगलवार को महिलाएं सड़क पर उतर गईं। महिलाओं ने बाजार चौड़ीकरण के विरोध में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम चुनार डा. विश्राम के समझाने पर महिलाएं शांत हुई और चक्का जाम समाप्त किया।
विज्ञापन



वाराणसी शक्तिनगर मार्ग के चौड़ा करने के चौथे दिन भारी संख्या में लोग स्वयं अपना अतिक्रमण हटा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को अदलहाट बाजार के गौरहीं मोड़ के सामने वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर गुड़िया गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने चक्काजाम किया। चक्का जाम साढ़े 12 बजे से शुरु होकर अपराहन दो बजे तक चला। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अरविंद यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझा कर वापस भेजा।
विज्ञापन



एसडीएम चुनार डा. विश्राम और क्षेत्राधिकारी चुनार पीके वर्मा मौके पर पहुंचे। एसडीएम चुनार ने ग्रामीणों संग अदलहाट थाने मेें बैठक किया। एसडीएम चुनार ने महिलाओं को बताया कि सड़क बाजार से ही होकर जाएगी। जो भी गरीब है और अपना दूकान को तोड़ लिया है। ऐसे विस्थापितों को दूकान और रहने के लिए जमीन पट्टे के रूप में आवंटित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से असहाय लोगों को मकान बनाने में सहायता प्रदान की जाएगी। बैठक के दौरान 30 बाजारवासियों का नाम आवास और जमीन के लिए दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़िया गुप्ता ने बैठक के दौरान एसडीएम चुनार को पत्रक सौंपा। जिसमें मार्ग को वनवे बनाने की मांग किया था। बाजार वासियों द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल किया गया है। याचिका पर एसडीएम चुनार ने कहा कि यदि स्टे मिल जाता है तो भी जिनका दूकान टूटा है, ऐसे विस्थापितों को भी पुर्नस्थापित किया जाएगा। चक्का जाम करने वाली महिलाओं में अंजू देवी, उषा देवी, कुसुम, जानकी, रिंकी गुप्ता, जया गुप्ता, बबिता, इंद्रावती, किरन गुप्ता, संजू सहित दर्जनो महिलाएं शामिल रहीं। इस दौरान  एसएचओ अहरौरा रमेश यादव, थानाध्यक्ष जमालपुर आरके सिंह मौके मौजूद रहे। पुलिस ने वाहनों के लिए मार्ग बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed