फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Road breaks capture land, people furious

सड़क तोड़ जमीन कब्जा, भड़के लोग

Thu, 29 Jun 2017 12:26 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Thu, 29 Jun 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Road breaks capture land, people furious
चक्का जाम

विज्ञापन
 कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा के मलिन बस्ती में जाने वाले सीसी रोड को तोड़ कर दबंगों जमीन पर कब्जा कर लिया। रास्ता बंद होने पर बस्ती के निवासियों का गुस्सा बुधवार को फूट गया। उन्होंने सड़क जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि भाजपा सरकार में दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। मनबढ़ सड़क पर कब्जा कर रहे हैं और शिकायत के बावजूद अधिकारी चुप हैं। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर अविनाश तिवारी व सीओ नगर संजय सिंह पहुंचे और आठ फीट का रास्ता दिलाया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

मुहल्लेवासियों ने बताया कि पहले रास्ते का विवाद होने पर पूर्व जिलाधिकारी संयुक्ता समद्दार ने मामले की जांच कराई थी। तब उन्होंने नापजोख कराकर 12 फीट का रास्ता छोड़वाया था। उन्होेंने इस पर सीसी रोड भी बनवा दिया। दो फीट चौड़ी नाली भी बनवाई गई थी। 21 जून की रात मुहल्ले के ही कुछ मनबढ़ सीसी रोड को तोड़ कर जमीन पर कब्जा करने लगे। विरोध जताने पर मारपीट करने के लिए अमादा हो गए। सुबह मामले की शिकायत जिलाधिकारी और एसडीएम सदर से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे प्रोत्साहित होकर कब्जा करने वालों ने रोड को तोड़ कर उस पर चहारदीवारी बनवानी शुरू कर दी। इससे मलिन बस्ती का रास्ता बंद हो गया। इसके बाद मुहल्लेवासी भड़क गए और बुधवार की सुबह दस बजे मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग को बरौधा के पास जाम कर दिया। उनका कहना था कि जब तक उनके समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक वे रास्ता नहीं खोलेंगे।
विज्ञापन


करीब घंटे बाद प्रभारी कटरा कोतवाल योगेश यादव पहुंचे और समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग जाम समाप्त करने को तैयार नहीं हुए। एसडीएम सदर अविनाश तिवारी व सीओ नगर संजय सिंह पहुंचे और उन्होंने दोनों पक्षों बुुला कर बातचीत की। बातचीत के दौरान सीओ नगर ने आठ फीट का रास्ता मलिन बस्ती में आने जाने के लिए छोड़वाते हुए मामले को शांत कराया। जाम लगाने वालों में शीला, मीरा, चंपा, चंद्रावती, शांति, मतिया, सुधा देवी, रमेश, राजन, मालती, गोपाल, सितारा, राजकुमारी, रामचंद्र, महेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed