फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Road accident in Mirzapur two friends died after Bike collided with divider who going for duty

Mirzapur: डिवाइडर से टकराई बाइक, ड्यूटी के लिए कंपनी जा रहे दो दोस्तों की मौत

Fri, 16 Dec 2022 10:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Dec 2022 10:57 PM IST
सार

चुनार थाना क्षेत्र के चेचरी मोड़ के पास शुक्रवार रात डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए कंपनी जा रहे थे।

विज्ञापन
Road accident in Mirzapur two friends died after Bike collided with divider who going for duty
सांकेतिक चित्र

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले के चुनार क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए कंपनी जा रहे थे। हादसे की खबर के बाद से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। 

विज्ञापन


चुनार थाना क्षेत्र के सराय टेकौर निवासी आकाश उर्फ गोलू शर्मा (20) पुत्र रमन शर्मा दुमदुमा गांव स्थित महामाया सरिया कंपनी काम करता था। इसी कंपनी में गाजीपुर के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के भक्ति गांव निवासी रंजन (22) पुत्र विंध्याचल भी काम करता था। आकाश और रमन प्रतिदिन साथ में ही काम करने कंपनी जाते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात आकाश अपने साथी रमन के बाइक पर बैठकर दुमदुमा स्थित महामाया कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। चुनार थाना क्षेत्र के चेचरी मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची चुनार पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चुनार कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दी गई है।

हेलमेट लगाए होते तो बच जाती जान 

गाजीपुर के भक्ति गांव निवासी रंजन चुनार में ही किराये के मकान में अकेले रहता था। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। वे गाजीपुर से मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए हैं। बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाए थे।  हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें लगीं। इसमें दोनों की जान चली गई। हेलमेट लगाए होते तो जान बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed