फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   road accident in mirzapur Three trucks collided in Drummondganj valley due to brake failure two injured

ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ हादसा: मिर्जापुर में तीन ट्रकों में टक्कर, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Sat, 04 Dec 2021 11:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Dec 2021 11:32 PM IST
सार

रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा एक ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। 

विज्ञापन
road accident in mirzapur Three trucks collided in Drummondganj valley due to brake failure two injured
सड़क हादसा - फोटो : social media

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर में एक ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। हलिया थानांतर्गत रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बड़े मोड़ के पास शनिवार की रात ब्रेक फेल होने के कारण एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से आमने-सामने और पीछे चल रहे तीन ट्रकों में भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन


जिसमें ट्रक के केबिन में फंसकर दो लोगों की मौत हो गई। जबकि भिड़ंत के बाद पलटे बालू लदे ट्रक के नीचे दबे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

चौकी प्रभारी राम बहादुर राय ने बताया कि कोयला और आयरन लदे दो ट्रक आगे पीछे चलते हुए ड्रमंडगंज घाटी की चढ़ाई चढ़ रहे थे।

दोनों ट्रक जैसे ही बडे़ मोड के पास पहुंचे कि उसी दौरान मध्यप्रदेश से बालू लादकर आ रहे एक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। इससे अनियंत्रित बालू लदे ट्रक की सामने से आ रहे ट्रक में भिड़ंत हो गई। दो ट्रकों की भिड़ंत से पीछे चल रहा तीसरा ट्रक भी आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप घायल जमुई बिहार निवासी रवि कुमार (22) पुत्र नंद किशोर तथा गया बिहार निवासी ओमप्रकाश (19) पुत्र भागवान पासवान को इलाज के लिए न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मंडलीय अस्पताल भेज दिया।

इधर,  काफी मशक्कत के बाद ट्रकों की केबिन में फंसे पारस यादव व गोवर्धन यादव निवासी भागीरथपुर थाना सुहवल जनपद गाजीपुर के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया। हादसे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह तथा एडिशनल एसपी भी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया।  

डंपर से कुचलकर स्कूटी सवार अधेड़ की मौत

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बाइपास त्रिमोहानी नरायनपुर के पास शनिवार को शाम छह बजे पीछे से आ रही डम्फर की चपेट में आने से बैटरी चालित स्कूटी सवार अधेड़ की मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गई। अदलहाट थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर निवासी नन्दकिशोर पाण्डेय  (50)  पुत्र अमरनाथ पाण्डेय घर से बैटरी चालित स्कूटी पर सवार होकर नारायनपुर बाजार की ओर आ रहे थे।

इस बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार डंपर सोनभद्र की ओर जा रहा था। बाइपास त्रिमोहानी नरायनपुर के पास डंपर स्कूटी सवार को कुचल कर फरार हो गया। चालक सिकिया गांव के पास डंपर छोड़कर फरार हो गया। मृतक के जेब से मिले मोबाइल के माध्यम से परिजनो को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया गया।  

घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नरायनपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए चुनार स्थित मोर्चरी हाउस को भेज दिया। मृतक वाराणसी में  सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पास शरद संस्थान के नाम से प्रिंटिंग प्रेस चलाते थे। 

अनियंत्रित बोलेरो पलटी, सात घायल

लालगंज थाना क्षेत्र के मुस्किरा गांव के सामने लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर शुक्रवार रात नौ  बजे लालगंज की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गयी। इसमें चालक समेत सात लोग घायल हो गए।

मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा कला निवासी 46 वर्षीय रामगोविंद अपने बहू रमिता को लालगंज से दवा कराकर वापस लौट रहे थे। साथ में रिश्तेदार और गांव के भी लोग गये थे। वापस लौटते समय मुस्किरा गांव के सामने बोलेरो पहुंचने पर तेज रफ्तार होने के कारण पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed