{"_id":"61ff7df57a2b2227b80b811b","slug":"road-accident-in-mirzapur-one-person-killed-due-to-tractor-trolley-overturned-all-were-returning-from-gupta-dham","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में सड़क हादसा: दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, कई घायल, गुप्ता धाम से लौट रहे थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में सड़क हादसा: दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, कई घायल, गुप्ता धाम से लौट रहे थे सभी
Sun, 06 Feb 2022 01:22 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:22 PM IST
सार
बिहार के रोहतास जिले में स्थित गुप्ता धाम से लौट रहे 30 दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रविवार सुबह मिर्जापुर के भगौती देइ गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
मिर्जापुर में सड़क हादसा
- फोटो : social media
विस्तार
मिर्जापुर के भगौती देई गांव के पास रविवार सुबह दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार भी लोग बिहार के रोहतास जिले में स्थित गुप्ता धाम से दर्शन कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां दर्शनार्थियों का उपचार किया गया। एक गंभीर मरीज को इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। अहरौरा थाना क्षेत्र के वन इमलिया गांव से कुल 30 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर शुक्रवार को बिहार के रोहतास जिले में स्थित गुप्ता धाम गए थे।
विज्ञापन
रविवार को लौटते समय जिले के भगौती देई गांव के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोड़ने वाली हीच टूट गई। जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चुनार के बहेरा गांव निवासी मलखान राम (50) पुत्र लल्लू राम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान मलखान राम की मौत हो गई। वहीं सुरेश (45) पुत्र लालव्रत की स्थिति गंभीर है। उसे वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घायल अन्य लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।