{"_id":"5a2e07be4f1c1ba12d8b7d50","slug":"road-accident-in-mirzapur-many-died-after-truck-tractor-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":" मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की भिडंत में 10 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की भिडंत में 10 लोगों की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर के मलबे में फंसा कई लोगों का शव
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में सोमवार अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर तिसुहीं के पास ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में सात महिलाओं सहित 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां दो की हालत खराब होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी होते ही प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। डीएम, एसपी और स्थानीय विधायक मौके पर पहुंचे। ट्रक से टक्कर के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढ़े में पलट गया था। कई शव मलबे में फंस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। अधिकारियों ने समझाबुझा कर जाम करीब तीन घंटे बाद खत्म कराया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर चालक आनंद पटेल निवासी गढवा अपने भांजे के मुंडन के लिए उसके परिवार के लोगों को लेने बहन के ससुराल भावां पहुंचा था। परिवार के लोग सुबह पांच बजे ट्रैक्टर पर सवार होकर शीतला धाम चुनार के लिए निकले थे। तिसुहीं के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर की ट्राली खाई में पलट गई।Mirzapur: Death toll in truck-tractor collision, that took place in Madihan Police Station limits, rises to 10.
— ANI UP (@ANINewsUP) December 11, 2017
विज्ञापन