फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   road accident in mirzapur Jeep collided with tractor trolley one killed and jeep driver injured

मिर्जापुर: सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी जीप, एक की मौत, चालक घायल

Fri, 23 Jul 2021 12:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Jul 2021 12:51 PM IST
सार

हादसे के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है। ग्रामीणों की सूचना पर उपजिलाधिकारी लालगंज अमित शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
road accident in mirzapur Jeep collided with tractor trolley one killed and jeep driver injured
मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से जीप से हो गई। हादसे में जीप सवार एक युवक मौत हो गई वहीं जीप चालक विजय (40)  गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। इधर, मृतक के घर में कोहराम मचा है। ग्रामीणों की सूचना पर उपजिलाधिकारी लालगंज अमित शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


हलिया निवासी मृतक का नाम कलेक्टर(35) है। वह लालापुर में एक किसान के यहां ठेकेदारी पर श्रमिकों से धान की रोपाई करा रहा था। बृहस्पतिवार रात वह जीप से किसान के पास पैसे के हिसाब के लिए जीप से जा रहा था। रास्ते में  सेमरा चौराहे के पास सामने आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली टक्कर से जीप की भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल कलेक्टर और जीप चालक को मौके पर जुटे लोगों ने  अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां उपचार के दौरान देर रात कलेक्टर की मौत हो गई। वह शुक्रवार को काम के सिलसिले में दिल्ली जाने वाला था। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ उमाशंकर सिंह ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली और जीप को कब्जे में ले लिया गया है। इस संबंध में थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed