{"_id":"63557c48bbca5148326eb29e","slug":"road-accident-in-mirzapur-guard-died-due-to-vehicle-trampled-him-when-returning-home-from-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur: ड्यूटी से घर लौट रहे गार्ड को वाहन ने रौंदा, अगले माह तय थी बेटे की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur: ड्यूटी से घर लौट रहे गार्ड को वाहन ने रौंदा, अगले माह तय थी बेटे की शादी
Sun, 23 Oct 2022 11:09 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:09 PM IST
सार
जिवनाथपुर-कंचनपुर स्टेट हाईवे पर रविवार रात नौ बजे ड्यूटी से घर लौट रहे गार्ड को बेकाबू वाहन ने रौंद दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिवनाथपुर-कंचनपुर स्टेट हाईवे पर रविवार रात नौ बजे ड्यूटी से घर लौट रहे गार्ड को बेकाबू वाहन ने रौंद दिया। अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। हरिहरपुर गांव निवासी भानुप्रताप सिंह (45) इंडस्ट्रियल एरिया जिवनाथपुर में गार्ड की ड्यूटी करता था। रविवार को शिफ्ट खत्म होने पर रोजाना की तरह साइकिल से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
जिवनाथपुर-कंचनपुर स्टेट हाईवे पर स्थित गोरखपुर माफी गांव के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। भानुप्रताप सिंह तीन भइयों में सबसे बड़ा हैं। माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसके दो पुत्र सन्नी व दीपक हैं। दूसरे पुत्र दीपक की शादी 25 नवंबर को तय थी।
विज्ञापन
शादी की तैयारी घर में चल रही थी। पति की मौत की जानकारी पर पत्नी मंशा देवी और उसके पुत्रों का रो-रोकर बुराल हाल हो गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन