फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rights of Dalits for both birth

हक दिलाने के लिए दलितों का जनम

Sat, 16 Jan 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/मिर्जापुर
ब्यूरो अमर उजाला/मिर्जापुर Updated Sat, 16 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rights of Dalits for both birth

विज्ञापन
बसपा का जन्म ही दलितों, शोषितों, पीड़ितों एवं मजलूमाें को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए हुआ है। ज्योतिबाराव फूले, शाहूजी महाराज, नारायण गुरु और भीमराव अंबेडकर ने आजादी से पूर्व दलितों व मजलूमों को अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। आजादी के बाद उसी कार्य को पहले कांशीराम और अब सुश्री मायावती कर रही हैं। यह बातें शुक्रवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के 60 वें जन्मदिन पर सिटी क्लब मैदान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद व जोनल कोआर्डिनेटर मुनकाद अली ने कही।

बहुजन समाज पार्टी की जिला यूनिट के तत्वावधान में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 60 वां जन्मदिवस शुक्रवार को सिटी क्लब परिसर में जन-कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि संग विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से 60 पौंड का केक काटा तथा कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू का वितरण किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आजमगढ़, वाराणसी, इलाहाबाद मंडल के जोनल को-आर्डिनेटर एवं राज्य सभा सांसद मुनकाद अली ने कहा कि ज्यातादर दिन सत्ता पर एक विशेष वर्ग का शासन रहा यही कारण है कि देश में आज भी देश के 25 करोड़ लोग सूरज की पहली किरण के साथ रोटी की तलाश में निकल पड़ते हैं। मझवां विधायक डा. रमेश चंद बिंद ने कहा कि आज प्रदेश में गुंडाराज कायम हो गया है,
विज्ञापन


जिससे दलितों, शोषितों, पिछड़ाें, असहायों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। बसपा नेता मो. परवेज खान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के तहत काम करते हुए जनपद की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करना होगा। समारोह के दौरान जोन-कोआर्डिनेटर गुड्डू राम, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमिला सिंह, को-आर्डिनेटर कमला शंकर राव, मंडल को-आर्डिनेटर राज नरायन निराला सहित राम लौटन सिंह पटेल, अनमोल सिंह पटेल, धनेश्वर गौतम, नीलम सिंह, संजय सिंह गहरवार, घनश्याम पटेल, भगवान दास रत्ना ने भी सुश्री मायावती के दीर्घायु होने की कामना  की। समारोह की अध्यक्षता बसपा के जिलाध्यक्ष राजेश गौतम व संचालन जिला महासचिव कमला प्रसाद सोनकर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed