फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Retired accountant dies due to vehicle accident

वाहन के धक्के से सेवानिवृत्त लेखपाल की मौत

Sat, 15 Feb 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Retired accountant dies due to vehicle accident
अदलहाट। क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर समदपुर गांव के पास शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन के धक्के से सेवानिवृत्त लेखपाल की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई में जुट गई। क्षेत्र के असरफाबाद गांव निवासी सेवा निवृत्त लेखपाल सत्यनारायण पटेल 61 वर्ष पुत्र जगरनाथ अदलहाट बाजार गए थे। घर लौटते समय समदपुर गांव के पास सड़क पार करते समय नरायनपुर की ओर से अदलहाट की तरफ आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्री की पांच मई को शादी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed