फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Restraining access to the mother's touch and exit door

मां का स्पर्श व निकास द्वार से प्रवेश प्रतिबंधित

Sat, 25 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 25 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Restraining access to the mother's touch and exit door
पंडा समाज की बैठक

विज्ञापन
श्रीविंध्य पंडा समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को विंध्याचल मंदिर परिसर में हुई आम सभा में नवरात्र मेले की तैयारियाें की चर्चा की गई। सभा के दौरान श्री विंध्य पंडा समाज के विशेष कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रत्नाकर मिश्रा को शामिल किया गया। तय किया गया कि नवरात्र मेले में मां का चरण स्पर्श पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा और निकास द्वार से प्रवेश वर्जित रहेगा। 


 विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि एकजुट होकर मेले की व्यवस्था को दुरूस्त करें ताकि श्रद्धालुआें को दिक्कत न होने पाए।  मेला क्षेत्र में कहीं किसी भी प्रकार की दुर्व्यवस्था नहीं होनी चाहिए, यदि ऐसा होता है तो संबंधित अधिकारी को अवगत कराएं या श्री विंध्य पंडा समाज को बताएं। कहा कि मेले में जिला प्रशासन से तालमेल बनाकर रखें, ताकि मेला सकुशल संपन्न हो सके। आम सभा की अध्यक्षता करते हुए श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि मेले में आने वाले यात्रियों से अच्छा व्यवहार करें, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

 

कहा कि नवरात्र में मां का चरण स्पर्श व निकास द्वार से प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अवगत कराएं उसका निस्तारण कराया जाएगा। जो पुरोहित नियम के विरूद्ध कार्य करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स दौरान मंत्री संदीप उपाध्याय, उपाध्यक्ष तेज बहादुर गिरी, निरीक्षक व मुख्य श्रृंगारिया महाराज रघुवर दयाल उपाध्याय, कोषाध्यक्ष गौतम द्विवेदी, पुनीत पाठक, सीता गोस्वामी, चंद्रकांत उपाध्याय, हरिदत्त पांडेय, मनोहर द्विवेदी, रघुवर दयाल उपाध्याय, पुनीत पाठक आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed