फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   respected people honoured

हमारी विचार धाराएं अलग हो सकती है, लेकिन उद्देश्य एक: अनुप्रिया

Sun, 16 Feb 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
respected people honoured
जमालपुर क्षेत्र के ब्लाक मुख्यालय पर लोकतंत्र प्रहरी गौरव सम्मान समारोह के मंच पर बैठे अतिथिगण ? - फोटो : MIRZAPUR
जमालपुर। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर शनिवार को लोकतंत्र प्रहरी गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा हमारे पूर्वजों ने जो बलिदान दिया उसे हमें याद रखना है।
विज्ञापन

इससे पूर्व विकास खंड के 50 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, 37 लोकतंत्र प्रहरियों, राजनैतिक, साहित्यिक, पत्रकारिता और समाज सेवा से जुड़े कुल 150 लोगों को स्मृति चह्नि, अंग वस्त्रम और माल्यार्पण कर सम्मानति किया गया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन की चिंता किए बिना क्रांतिकारियों ने अपने जीवन का बलिदान कर देश को आजाद कराया। हमारी विचार धाराएं अलग हो सकती हैं लेकिन हमारा उद्देश्य एक है। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और लोकतंत्र प्रहरियों का सम्मान कर इतनी बड़ी सोच व देश प्रेम पैदा करना सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद रामसकल, चुनार विधायक अनुराग सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चंद्रमोहन ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख बृजमोहन ने एवं संचालन हरिशंकर सिंह ने किया। इस अवसर पर आयोजक अमित कुमार सिंह पटेल, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रेखा वर्मा, नागेश सिंह नरसिंह चौहान, सुरेद्र सिंह, दिनेश सिंह, मन्ना सिंह, रामजनम कुशवाहा , रंगनाथ द्विवेदी, नरसिंह चौहान, नवीन पांडेय, मोतीलाल सिंह, संजय सिंह, सुजीत सिंह, प्रहलाद सिंह, त्रिलोकी पटेल, धीरज सिंह, जोशी पटेल, हेमंत सिंह, संतोष दुबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख अभिमन्यु सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed