फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Researchers in Education

समायोजन रद्द होने से शिक्षामित्रों में आक्रोश

Thu, 27 Jul 2017 12:37 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Thu, 27 Jul 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Researchers in Education
गुस्सा
 सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षामित्रों के बतौर शिक्षक समायोजन निरस्त हो गया, जिसके बाद शिक्षामित्रों में आक्रोश बढ़ गया है। नाराज शिक्षामित्रों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। शिक्षामित्रों ने जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे को पत्रक सौंपा, जिसमें संसद में शिक्षा नियमावली में संशोधन करने की मांग की गई।
विज्ञापन


आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षामित्रों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अजय धर दूबे ने कहा कि निर्णय में शिक्षामित्रों के हितों की अनदेखी की गई है। न्यायालय ने कहा कि सरकार चाहे तो समायोजन के पहले की स्थिति में शिक्षामित्रों की सेवा जारी रख सकती है। सरकार संसद में शिक्षा नियमावली में संशोधन करते हुए राहत प्रदान करे। उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्णय से प्रदेश में एक लाख 72 हजार शिक्षक प्रभावित हुए हैं। विनोद सरोज ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के हित में तत्काल कदम उठाए जिससे उनका भविष्य अंधकारमय नहीं हो।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन के दौरान सिटी कोतवाल वैभव सिंह मय फोर्स तैनात रहे। धरना प्रदर्शन के दौरान सुनील पटेल, आदि शंकर दूबे, रामदेव, दिनेश सिंह, विनय सिंह, माला सिंह, गीता, अनीता, साधना, श्वेता, राजेश, रामानुज, ब्रहमदेव, संदीप शर्मा, राजेश, अशोक यादव, राज सिंह, अकरम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि शासन से दिशा निर्देश आने तक समायोजित शिक्षा मित्र अपने अपने विद्यालयों में बने रहेंगे। उनके हितों का ध्यान रखा जाएगा। हालांकि शिक्षामित्रों ने स्कूलों का बहिष्कार किया। इससे पठन-पाठन प्रभावित रहा। विकास खंड हलिया, लालगंज, सिटी, जमालपुर सहित प्राय: सभी ब्लॉकों में पढ़ाई प्रभावित हुई। वहीं कई स्कूलों पर भी ताले लटके रहे।

मड़िहान क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जमुई द्वितीय, जमुई दक्षिण, नकटी, पटेवर, कुशहा, ककरद, सोनौहा, डकहिया, बस्ती आदि स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह से लड़खड़ा गई। शिक्षामित्रों के सहारे संचालित हो रहे विद्यालयों में पठन पाठन प्रभावित रहा और बच्चे स्कूल से लौट गए।


 सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षामित्रों के बतौर शिक्षक समायोजन निरस्त करने से जिले मेें 2330 शिक्षक प्रभावित हुए हैं। बता दें कि जनपद में 2602 शिक्षामित्र तैनात किए गए थे, जिनमें से सरकार द्वारा 2330 शिक्षामित्रों का समायोजन शिक्षक पद पर किया गया था जबकि 279 शिक्षामित्र समायोजन का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed