फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rent taken from 2200 instead of 600 rupees

600 की जगह 220 से रुपये लिया किराया

Tue, 19 May 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Rent taken from 2200 instead of 600 rupees
कछवां। मंगलवार सूरत से कछवां दिव्यांग रिंकी ने पुलिस के आगे अपना दु:खड़ा सुनाया। पति और दो बच्चों के साथ पहुंची रिंकी ने कहा टिकट के नाम पर छह सौ की जगह 2200 रुपये वसूल गए। रोती हुई दिव्यांग रिंगी, प्रशासन के उन बड़े ठेकेदारों को कोस रही थी जो सही तरीके से व्यवस्था नहीं दे पाए।
विज्ञापन

दिव्यांग व बेबस माता, पिता अपने दो बेटे को लेकर सूरत से मिर्जापुर और मिर्जापुर से कछवां तक करीब 1600 किलोमीटर का सफर दूध मुंहे बच्चे को दूध के बजाए चीनी का घोल पिलाकर पहुंचे। कछवा क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी अजय कन्नौजिया रोजगार की तलाश में अपनी दिव्यांग पत्नी के साथ सूरत गया था। अजय सूरत में लांड्री का कार्य करता था। कुछ दिन काम धंधा ठीकठाक चला लेकिन लॉकडाउन के चलते काम धंधे सब बंद हो गए। जो रुपये बचाकर रखे थे, वह भी खत्म होने लगे। इसलिए घर लौटने का निर्णय लिया। प्रशासन की ओर से सभी मजदूरों को घर भेजने के लिए आनलाइन टिकट बुकिंग चल रहा था। जिसमें दलालों के माध्यम से दो से चार गुने दाम पर टिकट दिए गए। यात्रा के दौरान ट्रेन में कुछ खाने-पीने तक की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed