फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   renald employee sunk in chuna dari

चूना दरी में रेनाल्ड कंपनी का कर्मचारी डूबा

Mon, 25 Jul 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Mon, 25 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
 वाराणसी से साथियों के साथ अहरौरा के चूना दरी जल प्रपात पर पिकनिक मनाने आया लखनऊ के जानकीपुरम के राशिपुरम कालोनी निवासी चिकित्सक का बेटा रविवार की दोपहर फाल से गिरने के कारण डूब गया। दोस्तों की सूचना पर लखनिया दरी में मौजूद पुलिस मौके पर पहुंची और चार गोताखारों की टीम बुला कर डूबे युवक की खोजबीन कराई लेकिन देर शाम होने के कारण टीम युवक को ढूंढ नहीं पाई थी। जानकारी होते ही एसडीएम चुनार भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


लखनऊ के जानकीपुरम के राशिपुरम कालोनी निवासी डा. कमल किशोर का बड़ा बेटा गौरव किशोर (25) वाराणसी -इलाहाबाद मार्ग पर स्थित रेनाल्ड कंपनी में किसी पद पर कार्यरत था। रविवार को कंपनी में छुट्टी होने के चलते दर्जन भर साथी युवकों के साथ गौरव पिकनिक मनाने अहरौरा के चूना दरी जल प्रपात पर पहुंचा। पर्यटन स्थल पर सैकड़ों फीट की ऊंचाई से गिर रहे झरने को देख युवक अपने को स्नान करने से नहीं रोक पाया। वह तेज गति से गिर रहे झरनों में नहाने चला गया और स्नान करते समय चट्टानों पर जमी काई पर पैर फिसलने से गहरे कुंड में गिर कर डूब गया।
विज्ञापन


गौरव को डूबते देख साथियों के होश उड़ गए। साथियों ने करीब दो किलोमीटर की दूरी तय कर पहाड़ियों के रास्ते बाहर निकल कर लखनिया दरी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष रमाकांत यादव ने चार गोताखोरों को बुलवाया। घटना स्थल पर पहुंचे गोताखोर युवक को खोजने में जुट गए। देर शाम तक गोताखोर युवक को ढूंढ नहीं पाए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed