फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   remains in darkness even after nine months

Mirzapur News: स्ट्रीट लाइट के 5.72 लाख निकले, नौ महीने के बाद भी मुल्हवा गांव अंधेरे में

Sun, 19 Jul 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
remains in darkness even after nine months
लाइट की समस्या को लेकर एकजुट ग्रामीण, संवाद
पंचायत भवन तक अंधेरे में, ग्रामीण बोले- पैसा खर्च हो गया पर लाइटें नहीं लगीं
विज्ञापन

सिटी। मुल्हवा गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए पंचायत राज विभाग से मिली 5.72 लाख रुपये की धनराशि खर्च होने के नौ महीने के बाद भी गांव की गलियां आज भी अंधेरे में हैं। दस्तावेजों के अनुसार नवंबर 2025 में ग्राम पंचायत के खाते से पूरी धनराशि निकाल ली गई, लेकिन सात गांव में कहीं-कहीं खंभों पर हाइलोजन लाइटें ही दिखाई देती हैं। पंचायत भवन तक अंधेरे में है। ऐसे में ग्रामीण खर्च हुई धनराशि के उपयोग पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही गांव की अधिकांश गलियां अंधेरे में डूब जाती हैं। रात में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का आने जाने में मुश्किल हो जाती है। बारिश में अंधेरे से दुर्घटना और जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता है। कई बार ग्राम पंचायत से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि जब स्ट्रीट लाइट के लिए विभाग से 5.72 लाख रुपये मिले और ग्राम पंचायत के खाते से पूरी धनराशि निकाल ली गई, तो गांव में नई स्ट्रीट लाइटें क्यों नहीं दिखाई दे रहीं। न नए खंभे लगाए गए और न ही एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, खर्च का सार्वजनिक ब्योरा जारी करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बोले ग्रामीण
शाम ढलते ही गांव की अधिकांश गलियां अंधेरे में डूब जाती हैं। रात में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
रामधनी, ग्रामीण
बरसात में अंधेरे से दुर्घटना और जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ जाता है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अजीत कुमार, ग्रामीण
जब स्ट्रीट लाइट के लिए 5.72 लाख रुपये निकाले गए, तो आखिर लाइटें कहां लगाई गईं?
महेंद्र कुमार, ग्रामीण
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और धनराशि के उपयोग का सार्वजनिक ब्योरा जारी किया जाए।
गणेश, ग्रामीण
क्या बोले जिम्मेदार
गांव में जगह-जगह खंभे पर हाइलोजन लाइटें लगाई गई हैं। ज्यादा जानकारी के लिए सचिव से वार्ता कर लीजिए।
महेश पटेल, प्रशासक, मुल्हवा
हां, धनराशि निकाली गई है। फोन पर क्या बताएं, मिलकर बात करिए या प्रधान से जानकारी ले लीजिए।
प्रभात शुक्ला, ग्राम पंचायत सचिव
यदि स्ट्रीट लाइट के लिए ग्रामीणों ने की शिकायत है, तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनूप दूबे, खंड सहायक विकास अधिकारी (पंचायत राज)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed