फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Religious conversion main accused and woman arrested police are investigating the links and funding

UP: धर्म परिवर्तन...मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नवंबर में महिला हुई थी अरेस्ट; लिंक और फंडिंग की जांच कर रही पुलिस

Mon, 05 Jan 2026 10:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 05 Jan 2026 10:57 PM IST
सार

UP Crime: यूपी के मिर्जापुर जिले में धर्म परितर्वन के दो मामले सामने आए हैं। राजगढ़ और कछवां थाने  की पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। इसके साथ ही आरोपियों के लिंक और फंडिंग की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Religious conversion main accused and woman arrested police are investigating the links and funding
राजगढ़ थाने की पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

Mirzapur News: राजगढ़ पुलिस ने खेराडीह गांव में धर्म परिवर्तन मामले की जांच करते हुए सोमवार को मुख्य आरोपी राजनाथ प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी महिला को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


राजगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि चंदनपुर खोराडीह गांव में धर्म परिवर्तन मामले में सात नवंबर को ध्रुव चंद्रा ने शिकायत की थी। बताया था कि गांव में ग्रामीणों को धन प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दबिश दी थी। 
विज्ञापन


इस दौरान एक महिला कुछ लोगों के साथ मिली। छानबीन में धर्म परिवर्तन का साक्ष्य मिलने पर आरोपी प्रमिला को गिरफ्तार कर उसके प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सोनभद्र के थाना राबर्ट्सगंज मधुपुर निवासी राजनाथ प्रजापति का नाम आया। जानकारी मिली कि राजनाथ प्रजापति ही प्रमिला के जरिए लोगों का धर्म परिवर्तन कराता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। सोमवार को आरोपी राजनाथ प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। राजनाथ प्रजापति का और लोगों से लिंक की तलाश की जा रही है। साथ ही मिलने वाली फंडिंग की भी जांच की जा रही है। बैंक से खाते की जानकारी मांगी गई है।

Religious conversion main accused and woman arrested police are investigating the links and funding
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

शादी का झांसा देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी पकड़ा गया
शादी का झांसा देकर युवती का धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी युवक सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष कछवां अमरजीत चौहान ने बताया कि पांच जनवरी को एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी के साथ यौन उत्पीड़न कर युवक शादी का झांसा देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर भैंसा रोड कनकसराय मोड़ यात्री प्रतीक्षालय के पास से आरोपी असीम निवासी मझवां थाना कछवां को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed