{"_id":"60b39c9a8ebc3eef0b5063c1","slug":"relief-in-corona-curfew-mirzapur-vindhyavasini-temple-will-open-from-monday-devotees-could-see-maa-vindhyachal-in-this-time-schedule","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कल से खुल जाएगा मां विंध्यवासिनी का दरबार, तय समय में ही दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से खुल जाएगा मां विंध्यवासिनी का दरबार, तय समय में ही दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु
Mon, 31 May 2021 05:31 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 31 May 2021 05:31 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए 17 अप्रैल से बंद मां विध्यवासिनी मंदिर मंगलवार से खुल जाएगा। साथ ही विंध्य पर्वत पर विराजमान अष्टभुजा व कालीखोह मंदिर भी खुलेगा। हालांकि इसके लिए समय तय कर दिया गया है।
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर मंगलवार (एक जून) की सुबह सात बजे से खुल जाएगा और श्रद्धालु शाम सात बजे तक माता के दर्शन और पूजन कर सकेंगे। शासन की गाइडलाइन के अनुसार, आम श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना महामारी में दूसरी लहर में तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन एवं श्री विंध्य पंडा समाज ने नवरात्र की पंचमी तिथि से माता का दरबार आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया था।
विज्ञापन
अब शासन से गाइडलाइन के अनुसार, जनपद में कोरोना के मरीज कम होने के कारण मां विंध्यवासिनी मंदिर खोलने का निर्देश जारी कर दिया गया है। श्री विंध्य पंडा समाज की ओर से दर्शन और पूजन कराने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मां के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनर से गुजरते हुए मास्क लगाकर आने वाले श्रद्धालु को ही मंदिर में प्रवेश की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन
श्री विंध्य पंडा समाज के मंत्री भानू पाठक ने कहा कि शासन की ओर से गाइडलाइन जारी कर दी गई है। मंगलवार सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए मां का कपाट खोला जाएगा। बिना मास्क के किसी को भी मंदिर परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।