फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Reel made on highway, Piva drove diesel car, three arrested

Mirzapur News: हाईवे पर बनाया रील पियवा चलाए डीजल गड़िया, तीन गिरफ्तार

Fri, 05 Sep 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Reel made on highway, Piva drove diesel car, three arrested
गिरफ्तार किए गए हाईवे पर रील बबनाने के आरोपी। स्रोत- पुलिस
लालगंज। बस्तरा पांडेय मोड़ हाइवे पर बुधवार की देर रात भोजन बनाने के साथ डांस करते हुए पियवा चलाए डीजल गड़िया गाने पर रील बनाने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक सड़क किनारे खाना बनाते, खाते और डांस करते नजर आ रहे है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाई। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें थाना लालगंज के बस्तरा पांडेय मोड़ हाइवे पर कुछ व्यक्ति खाना पका कर खा रहे हैं। इसमें तीन आरोपी टाटा कंपनी के सुपरवाइजर शैलेश पांडेय उर्फ फिरंटु गुरु निवासी खुर्दा राजा थाना लालगंज, दो हेल्पर विनय शंकर निवासी बस्तरा थाना लालगंज व संजय सिंह निवासी बस्तरा राजा लालगंज हैं। चौथा आरोपी नीरज सिंह एजेंसी का मालिक है। उसकी तलाश की जा रही है। पूछताछ में बताया गया कि रात को एक खराब ट्रक को ठीक करने के लिए आए थे। इसी दौरान हाइवे पर इस प्रकार का कृत्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed