फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ration sold in the open market, prosecution

खुले बाजार में बेचा राशन, मुकदमा दर्ज

Sat, 14 Jan 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 14 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ration sold in the open market, prosecution
सार्वजनिक वितरण प्रणाली

विज्ञापन
विकास खंड पहाड़ी के ग्राम सभा देवरी उत्तरी में कोटेदार ने कोटे का अनाज खुले बाजार में बेच दिया। जांच में इस बात की पुष्टि होने पर जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कोटेदार के खिलाफ पड़री थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

पड़री के देवरी उत्तरी में कोटेदार के अधिकृत प्रतिनिधि जय शंकर यादव ने जनवरी माह में अनाज और चीनी का उठान वितरण के लिए किया। खाद्य सामग्री का वितरण कार्डधारकों में करने के बजाय उनकी खुले बाजार में बिक्री कर दी गई। लोगों ने इसकी शिकायत जिलापूर्ति अधिकारी से की तो उन्होंने टीम का गठन करके जांच कराई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार और आपूर्ति लिपिक मनीष कुमार ने मामले की जांच की। उन्होंने पाया कि दूकान में गेहूं, चावल, चीनी और केरोसीन तेल का स्टाक शून्य दर्शाया गया था। अधिकारियों को कोेटेदार के प्रतिनिधि जयशंकर यादव ने बताया कि गेहूं, अनाज, चीनी, केरोसीन का स्टाक शून्य है, जिसके चलते अनाज का वितरण अभी तक नहीं किया जा सका है। वहीं कार्डधारक सविता देवी, प्रेमा देवी, रेशमा देवी, गुंजा, राजकुमारी, पार्वती ने बताया कि काफी दिनों से अनाज नहीं मिलने की बात ब क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रेमशंकर गिरि ने बताया कि जय शंकर यादव ने 52.85 कुंतल गेहूं, 35.88 कुंतल चावल, 3.58 कुंतल चीनी का उठान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच  में पहली नजर में कालाबाजारी की बात उजागर होने पर जिलापूर्ति अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। इस मामले में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार ने कोटेदार के खिलाफ पड़री थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed