फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ratan Yadav from Mirzapur defeated Satyam from Basti 5-0.

Mirzapur News: मिर्जापुर के रतन यादव ने बस्ती के सत्यम को 5-0 से हराया

Wed, 14 Oct 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Ratan Yadav from Mirzapur defeated Satyam from Basti 5-0.
प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का हाथ मिलाकर शुभारंभ करते पहलवान । स्रोत- खेल वि - फोटो : 1
प्रदेश स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ, मंडलायुक्त ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

मिर्जापुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष पर मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम, भिस्कुरी पहाड़ी में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हुई। खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से क्षेत्रीय खेल कार्यालय, विंध्याचल मंडल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने किया।
उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और डोपिंग के प्रति जागरूक करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहली कुश्ती का हाथ मिलाकर शुभारंभ किया। खेल अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 13 मंडलों की टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, प्रयागराज, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, अयोध्या, गोंडा, आगरा, अलीगढ़ और विंध्याचल मंडल की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम भार वर्ग में पहली कुश्ती मेरठ के आदेश शर्मा और गोंडा के नितिन राय के बीच हुई। इसमें आदेश शर्मा ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरी कुश्ती में मिर्जापुर के रतन यादव ने बस्ती के सत्यम को 5-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

63 किलोग्राम भार वर्ग में मुरादाबाद के सोनू ने प्रयागराज के पंकज यादव को 1-0 से हराया। वाराणसी के बलराम यादव ने गोंडा के नितेश यादव को 3-0 से शिकस्त दी, जबकि अयोध्या के विश्वजीत ने बस्ती के जोगिंद्र यादव को 5-2 से हराया।

प्रतियोगिता के शेष मुकाबले बुधवार की सुबह 9:30 बजे से होंगे। कार्यक्रम में ओलिंपिक संघ और वालीबॉल संघ के सचिव एसपी त्रिपाठी, मिर्जापुर कुश्ती संघ के अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह और मिर्जापुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव कमलापति त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे। विभिन्न जिलों से आए 11 प्रशिक्षकों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन आजमगढ़ के खेल अधिकारी जेपी यादव ने किया। इस अवसर पर निधि सिंह पटेल, विवेक मिश्रा और संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed