फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rape accused are not being arrested

दुष्कर्म के आरोपियों की नहीं हो रही गिरफ्तारी

Fri, 10 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rape accused are not being arrested
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर दुष्कर्म के आरोपितों को गिरफ्तार करने और मामले की विवेचना कर रहे दरोगा को बदलकर दूसरे दरोगा से विवेचना कराने की मांग की। आरोप लगाया कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। दुष्कर्म करने वाले उसे धमकी दे रहे हैं, पर पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। उधर विवेचना करने वाले दरोगा भी मनमानी कर रहे। उनके द्वारा विवेचना करने से उसे न्याय नहीं मिल पाएगा। मांग की कि आरोपितों की गिरफ्तारी हो और विवेचना करने वाले दरोगा को बदला जाए।
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
हलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान किया। मामले में पहले ही एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवती की मां ने बीते 26 अक्तूबर को हलिया थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि गांव के दो भाइयों ने सुबह के समय शौच के लिए गई उसकी पुत्री का अपहरण कर मध्यप्रदेश के एक गांव में लेजाकर सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया था। किसी प्रकार पुत्री ने घर आकर घटना की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ युवती के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। मामले में पुलिस पहले ही आरोपी एक भाई को गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है। दूसरे आरोपित की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दूसरे आरोपी गोपेंद्र को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed