{"_id":"598760894f1c1b931e8b494f","slug":"randabandhan-on-the-baby-coming-to-nannihal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर ननिहाल आ रहे बालक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर ननिहाल आ रहे बालक को रौंदा
mirzapur news
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौरा । थाना क्षेत्र के भगौतीदेइ के पास रविवार की दोपहर जमुई से अहरौरा की ओर आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने एक छह वर्षीय बालक को कुचल दिया। बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।बालक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक चालक की पकड़ कर जमकर पिटाई कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर अहरौरा जमुई मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीएम चुनार मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया ।
बताते चलें कि सोनभद्र के झपरी मद्धुपुर निवासिनि कमलावती देवी अपने पुत्री न्नू10 वर्ष तन्नू चा वर्ष और इकलौता पुत्र आशू छह वर्ष के साथ भाई को राखी बांधने क्षेत्र के भगौतीदेइ गांव स्थित अपने मायके टैंपो पर बैठ कर आ रही थी। महिला जैसे ही टैंपो से उतर कर कर अपने बच्चों के संग सड़क पार कर रही थी कि तभी जमुई की ओर से तीव्र गति से आ रहे ट्रक ने उसके छह वर्षीय पुत्र आशू को कुचल दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों का शोर सुन कर क्षेत्रीय लोगों ने बाइक से दौड़ा कर थोड़ी दूर पर ट्रक को पकड़ लिया और वाहन से उतार कर चालक की जम कर पिटाई कर दी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर दो घंटे तक अहरौरा जमुई मुख्य मार्ग जाम कर दिया । सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नही माने तब तक उपजिलाधिकारी चुनार सुनील मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया तब ग्रामीण शांत हुए । पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में लेकर थाने भेजवाया और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया ।
विज्ञापन