फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rajesh's killers were not caught even after 10 days

10 दिन बाद भी नहीं पकड़ गए राजेश के हत्यारे

Mon, 30 Nov 2020 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Rajesh's killers were not caught even after 10 days
मिर्जापुर। पूर्व प्रधान और सपा नेता के भाई राजेश यादव की गोली मारकर की गई हत्या के 10 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ने कई लोगों को उठाकर पूछताछ किया, पर अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं लगा सकी है। जमीनी विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, पर इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के हर्दी खुर्द गांव निवासी 42 वर्षीय पूर्व प्रधान राजेश यादव बरकछा के पास पिछले 20 साल से प्रधान ढाबा का संचालन कर रहे थे। 20 नवंबर की शाम को प्रतिदिन की तरह व देर शाम स्कूटी लेकर घर की तरफ जा रहे थे, रास्ते में बलहरा मोड़ के पास स्कूटी खड़ी कर लघुशंका करने लगे। तभी अपाचे सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उनके सीने में गोली मारकर फरार हो गए। हत्या के बाद पुलिस ने कई लोगों को उठा कर पूछताछ किया। इसमें पुलिस ने एक माह पूर्व चुनाव न लड़ने की धमकी देने वाले मोबाइल नंबर के जरीए मोबाइल दुकानदार और अन्य से पूछताछ किया। इसके अलावा एक प्रधान से भी पूछताछ किया, पर पुलिस को अब तक घटना को लेकर कोई साक्ष्य हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed