{"_id":"69752a5af8c2b86c1501354d","slug":"rajendra-maurya-was-elected-president-and-umashankar-was-elected-secretary-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-147545-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: राजेंद्र मौर्य अध्यक्ष और उमाशंकर सचिव चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: राजेंद्र मौर्य अध्यक्ष और उमाशंकर सचिव चुने गए
उपरौध अधिवक्ता समिति के चुना में निर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र मौर्य और सचिव उमाशंकर पटेल, स्रोत स
Link Copied
लालगंज। तहसील परिसर में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और भारी गहमागहमी के बीच उपरौध अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। मतदान के बाद हुई मतगणना के बाद देर शाम परिणाम घोषित किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर राजेंद्र मौर्य व सचिव पद पर उमाशंकर चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए कुल 328 मत पड़े, जिनमें दो मत अवैध घोषित किए गए। वैध मतों की गणना में राजेंद्र प्रसाद मौर्य को 128 मत प्राप्त हुए। वहीं कैलाश त्रिपाठी को 122, हृदय शंकर चतुर्वेदी को 65 तथा केदारनाथ शुक्ला को 11 मत मिले। राजेंद्र प्रसाद मौर्य को छह मतों से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि सभी अधिवक्ताओं का सामूहिक नेतृत्व किया जाएगा। सचिव पद के लिए हुए चुनाव में भी दो मत अवैध पाए गए। मतगणना के अनुसार उमाशंकर पटेल को 161 मत प्राप्त हुए जबकि दिलीप चंद को 107, धर्मेंद्र पाल को 28, गोविंद वर्मा को 27 तथा मुन्ना यादव को तीन मत मिले। इस प्रकार उमाशंकर पटेल को 54 मतों से सचिव पद पर विजयी घोषित किया गया।चुनाव अधिकारी राकेश दुबे,अनिल मौर्य एवं जयप्रकाश दुबे ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया नियमानुसार पारदर्शिता एवं शांति व्यवस्था के साथ कराई गई। इस दौरान रविन्द्र सिंह , पन्ना लाल पटेल,मदन गोपाल मौर्य, गोविंद यादव, चंद्र दत्त त्रिपाठी,प्रभुनाथ दूबे,स्वंय प्रकाश त्रिपाठी, विशेश्वर गुप्ता,किशुन लाल यादव, धनेश्वर गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।