फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   raise the problems of city

छाया रहा नगर की समस्याओं का मुद्दा

Wed, 26 Apr 2017 12:31 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Wed, 26 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
raise the problems of city
नगर पालिका में बोर्ड की बैठक में बोलती अध्यक्ष राजकुमारी खत्री ।
पालिकाध्यक्ष राजकुमारी खत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर के घंटाघर स्थित नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में बोर्ड की बैठक हुई। जिसमे वर्ष 2017-18 के लिए एक अरब छह करोड़ 96 लाख सात हजार का अनुमानित आय और एक अरब चार करोड़ 79 लाख का अनुमानित व्यय बजट प्रस्तुत किया गया। इसमें अनुमानित अंतिम अवशेष एक करोड़ तीस लाख 67 हजार का बजट पेश किया गया। बोर्ड बैठक में नगर की समस्याओं का मुद्दा छाया रहा। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में विंध्याचल में नवरात्र मेले में एक करोड़ खर्च करने का अनुमान लगाया गया है।       
विज्ञापन


लेखाकार सतीय राय ने सदन में सदस्यों के समक्ष बजट को पढ़कर सुनाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017-18 में लाइसेंस, ट्रांसपोर्ट, नर्सिंग होम, डीजल, मिट्टी का तेल, पेट्रोलियम, तथा गैस एजेंसी के लाइसेंस से होने वाली आय से 35 लाख का प्राविधान रखा गया है। वहीं किराया, दूकान, मकानात से 25 लाख की आय का अनुमान रखा गया है। इसी प्रकार जल मूल्य से 25 लाख, रजिस्ट्रेशन फीस से एक करोड़ 50 लाख आय का अनुमान रखा गया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार अधिष्ठान व्यय वेतन आदि का प्राविधान में पुनरीक्षित वेतनमान का बकाया और महंगाई भत्ते पर व्यय, प्रकाश पर दो करोड़ 50 लाख और जलापूर्ति पर तीन करोड़ व्यय का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार भवन, सड़क निर्माण और मरम्मत पर लगभग आठ करोड़ का खर्च का अनुमान रखा गया है। उन्होंने बताया कि मूल आय व्ययक वर्ष 2016-17 में एक अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2017 तक का विवरण भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें 62 करोड़ 46 लाख 92 हजार 418 रुपये की आय हुई है तो वहीं 62 करोड़ 46 लाख 92 हजार 418 रुपये खर्च भी किया गया है।इस दौरान मुख्य रूप से टीएस सुनील त्रिपाठी, आरएस मिश्रा, केके शुक्ला, विपिन चौधरी, दिनेश शर्मा, सभासद ताबिर शौकत, सीमा यादव, राकेश यादव, लवकुश प्रजापति, वीरेंद्र तिवारी, अर्चना गुप्ता, द्वारिका साहू, मो. जावेद,  सुनीता जायसवाल, मकबूल आलम आदि रहे।      

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed