{"_id":"628bd0945f14c448533df336","slug":"rain-with-thunder-mirzapur-news-vns65504894","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले में कई स्थानों पर सोमवार को दोपहर बाद आई तेज आंधी के बीच बारिश हुई। आंधी से कई घरों के छप्पर हवा में उड़ गए। बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने से छानबे क्षेत्र में एक वृद्धा की मौत हो गई। आंधी के चलते बिजली व्यवस्था चरमरा गई।
दोपहर बाद आई आंधी के चलते नगर में सड़कें और गलियाें में धूल गुबार उड़ने लगे। धूल से बचने के लिए दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। कुछ देर बाद शाम होते ही आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। नगर में कचहरी सहित कुछ स्थानों पर पेड़ और बिजली के तार टूटकर गिर गए। जिगना: शाम 4 बजे आई तेज आंधी से मड़ई, टिन शेड हवा में उड़ गए। बिजली के तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि बारिश से लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली। लालगंज: झमाझम बारिश के बीच खेत में पड़े भूसे और घरों के टीन शेड हवा में उड़ गए। कई स्थानों पर रास्तों पर पेड़ गिर जाने से आवागमन अवरुद्ध रहा। लालगंज: बनवारी, बस्तरा, खुर्दा, लालापुर, खजुरी, बसही, रामपुर कामता प्रसाद, अमहा, तिखोर, नेवढ़िया, मिश्रपुर, पतुलकी, कोलकम, कोठी, गगहरा, रेही, बामी, रजी, कटाई, नदगहना गांव की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। शेरवां: दोपहर बाद तेज हवा आंधी का कहर लगभग 45 मिनट तक रहा। आंधी के चलते आम की फसलों को काफी नुकसान हुआ।
जिगना: आंधी के दौरान जिगना थाना के गोनौरा गांव में 62 वर्षीय दोस्ती देवी पत्नी स्व. रामधनी बिंद घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर डेरा बना कर रहती थीं। सोमवार की शाम आई आंधी में वह लकड़ी बिनने के लिए आम के पेड़ के नीचे गईं। आंधी के बीच आम का पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हलिया: आंधी-पानी के चलते अधिकतर घरों के खपरैल एवं टीन हवा में उड़ गए। सड़कों के किनारे बिजली के पोल एवं पेड़ गिर गए। जिससे बिजली व्यवस्था चरमरा गई। क्षेत्र के सोनगढ़ा, राजपुर, बंजारी पवारी कलां, अंद्रवार, मड़वा धनवल, बबूरा कला व हलिया सहित 79 गांव में आंधी तथा पानी का असर रहा। चुनार: नगरीय क्षेत्र में आंधी का कम असर रहा लेकिन ग्रामीण इलाकों में ज्यादा असर रहा। कुछ मकान के टीन शेड और छप्पर उड़ गए। झमाझम बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल दी। बारिश होते ही नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा। अदलहाट: शाम को आई तेज आंधी व बारिश से कई गरीबों के आशियाना उजड़ गया।
कई घरों के उड़े टीन सेड, बाइक सवार का टूटा पैर
राजगढ़। क्षेत्र में सोमवार की शाम आई तेज आंधी से बाइक सवार का पैर टूट गया। क्षेत्र में तीन दिनों से शाम होते ही आंधी आने का क्रम जारी है। सोमवार को लगभग 5 बजे शाम शुरू हुई तेज आधी डेढ़ घंटे तक चलती रही। इससे खोराडीह गांव में सुरेश के मकान का टीन शेड उड़ गया। गांव के चंदनपुर पुरवा निवासी बुल्लू कोल के कच्चे मकान पर नीम का पेड़ गिर गया। इससे कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। लालपुर गांव निवासी राम ललित 40 वर्ष पुत्र महंगू अपने घर जा रहा था। तेज आंधी में कुंदरूप गांव के पास वह अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गया। हादसे में उसका पैर टूट गया। ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया।