{"_id":"58ed1ff04f1c1bbc7fcf509d","slug":"railways-get-relief-from-pilgrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से रेलवे हुआ मालामाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं से रेलवे हुआ मालामाल
mirzapur
Updated Tue, 11 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
train
विज्ञापन
विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन की ओर से पिछले नवरात्र नवरात्र के दौरान दस अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव करने के बावजूद उसे घाटा लगा था लेकिन इस नवरात्र में के तीन दिन बाद पांच ट्रेनों का ठहराव किए जाने के बावजूद 15 लाख 525 की आमदनी में बढ़ोत्तरी हुई है।
रेलवे कर्मियों ने बताया कि नवरात्र के दिनों में इस बार रेलवे को अच्छी इनकम हुई है। बताया कि लखनऊ रूट पर यहां से सिर्फ एक गाड़ी है जबकि चैत्र नवरात्र में लखनऊ रायबरेली उन्नाव की तरफ से यात्री अधिक विंध्याचल दर्शन पूजन करने आते है। ट्रेन नहीं होने के कारण ये यात्री वह बस या कानपुर के रास्ते ट्रेन से आते है। इंटरसिटी को चालू कर दिया जाए तो इनकम में और बढ़ोत्तरी हो सकती है। पिछले नवरात्र में 70 हजार 413 यात्री सफर किया, जिनसे 50 लाख 64 हजार 82 रुपए की आय हुई थी । अबकी चैत्र नवरात्र में यात्रियों की संख्या 93 हजार 996 है जिनसे 65 लाख 64हजार 607 रुपये की आमदनी हुई है।
नवरात्र में डीआरएम संजय कुमार पंकज मां विंध्यवासिनी दर्शन पूजन करने के लिए आए थे। रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया था। निरीक्षण के दौरान आमदनी में बढ़ोतरी देख पांच और ट्रेनों का ठहराव बढ़ा दिया था। नतीजा यह हुआ कि चैत्र नवरात्रि के पूर्णिमा तक रेलवे विभाग को 15 लाख 525 की बढ़ोतरी हुई है। स्टेशन अधीक्षक अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चैत्र नवरात्र में किसानों की फसल समय से कट जाने के चलते अधिक संख्या में लोग दर्शन पूजन करने के लिए विंध्याचल आए। जिसेस आय में बढ़ोतरी हुई। बताया कि नवरात्र के दिनों में चार अतिरिक्त काउंटर लगाए गए थे। रिजर्वेशन विभाग की ओर से चार लाख 64 हजार 165 रुपए की आमदनी हुई यात्रियों की संख्या 1270 है लोगों ने रिजर्वेशन कराया।