{"_id":"66a23b0e46e1ba05730b0bfe","slug":"railway-child-line-saved-life-of-kanwariya-while-crossing-railway-track-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रेलवे की पटरी पार कर रहे थे कांवड़िये, अचानक आ गई ट्रेन; रेलवे चाइल्ड लाइन ने ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रेलवे की पटरी पार कर रहे थे कांवड़िये, अचानक आ गई ट्रेन; रेलवे चाइल्ड लाइन ने ऐसे बचाई जान
Thu, 25 Jul 2024 05:16 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 25 Jul 2024 05:16 PM IST
सार
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों के पटरी पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई। इस दौरान रेलवे चाइल्ड लाइन दौड़कर बुजुर्ग की जान बचाई।
विज्ञापन
कांवड़िये की जान बचाने को दौड़ पड़ा ये शख्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर कावड़ियों का दल जल चढ़ाने के लिए जा रहा था। दल में से दो बुजुर्ग सदस्य सीढ़ी का उपयोग ना करते हुए नीचे से पटरी पार कर रहे थे। जैसे ही वे प्लेटफार्म पर पहुंचने वाले थे कि पीछे से सुपरफास्ट ट्रेन आ गई। ट्रेन को देखते हुए वहां सभी लोग चिल्लाने लगे। हर तरफ से एक ही आवाज गूंज रही थी 'जल्दी करिए, जल्दी करिए'।
विज्ञापन
गनीमत रही कि लोगों की आवाज सुनकर रेलवे चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के सदस्य दारा सिंह ने दौड़कर एक बुजुर्ग को नीचे से ऊपर की ओर खींचा। दारा सिंह द्वारा कुछ सेकंड का विलंब किया गया होता तो अनहोनी हो जाती। उनकी सूझबूझ और हिम्मत के कारण दो व्यक्तियों की समय रहते जान बचाई गई। घटना मंगलवार की शाम की बताई जा रही है।
विज्ञापन