फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rahul, burnt effigies of Kanhaiya

राहुल, कन्हैया का पुतला फूंका

Sat, 20 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 20 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rahul, burnt effigies of Kanhaiya
 जेएनयू प्रकरण को लेकर शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच एवं जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी व जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष दिवाकर मिश्र के नेतृत्व में शव यात्रा गणेशगंज से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए भैंसहिया टोला चौराहा पहुंची, जहां पर पहुंच कर पुतला दहन किया गया। कहा गया कि ज्ञान के मंदिर को चूल्हा समझ कर राजनीति की रोटी सेंकने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुतला दहन कार्यक्रम के पूर्व भैंसहिया टोला चौराहे पर आयोजित सभा के दौरान हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष दिवाकर मिश्र ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर राहुल गांधी ने ज्ञान के स्थान कहे जाने वाले विश्वविद्यालय को राजनीति का अखाड़ा बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा संविधान मौलिक अधिकारों के तहत हमे बोलने की स्वतंत्रता देता है, लेकिन जो लोग मौलिक अधिकार के नाम पर राष्ट्रद्रोह कर रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि अभिव्यक्ति का अधिकार असीमित नहीं है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का समर्थन करके भारत का एक और बंटवारा करवाना चाहते हैं। राहुल गांधी द्वारा उपद्रवी छात्रों को किया गया समर्थन व उनके देश विरोधी गतिविधि में सहयोग करने के कारण राष्ट्रद्रोही साबित होता है।


पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता राहुल गांधी इटली जाओ और कन्हैया कुमार मुर्दाबाद के नारेबाजी कर रहे थे।

इस दौरान सिद्धार्थ मिश्र, अवनीश मिश्र, सागर मिश्र, प्रहलाद उपाध्याय, मनु वर्मा, अंकित मिश्र, मुकेश, मीनू गुप्ता, आकर्ष मिश्र, तुषार, आशीष, उत्कर्ष, राजेंद्र प्रजापति, गोपू साहू, संजय पासी, किशन सोनी, संजय केशरवानी, ज्ञानचंद्र गुप्त, संदीप जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी, आनंद, दीपू प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed