मिर्जापुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नौ और दस अगस्त को अभियान चलाकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ गद्दी छोड़ो अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लु के आह्वान पर यह अभियान चलाया जा रहा है। बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था एवं किसान कृषि कला कानून के खिलाफ गद्दी छोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रवक्ता मिन्हाज खान ने कहा कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मिर्जापुर के प्रभारी उज्जवल शुक्ला मौजूद रहेंगे। नौ अगस्त को चुनार विधानसभा क्षेत्र में श्याम बिहारी के आवास से टेकौर चुनार बाजार से होते हुए तहसील मुख्यालय पर समापन होगा। कार्यक्रम के प्रभारी राजेयश मिश्रा ज्योति होंगे। इसी प्रकार छानबे विधानसभा क्षेत्र में जगदीशपुर बाजार से होते हुए लालगंज मार्केट पूरा होते हुए लालगंज तहसील पर समापन। कार्यक्रम के प्रभारी जिला म-हासचिव अमरनाथ पांडेय होंगे। मडि़हान विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम अहरौरा बाजार से होगा इस कार्यक्रम के प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय हैं। इसी प्रकार 10 अगस्त को मझवा विधानसभा क्षेत्र में मझवा ग्राम सभा से प्रारंभ होकर कछवा नगरपालिका का भ्रमण कर नगर पालिका भवन के पास समापन होगा। कार्यक्रम प्रभारी कमलेश दुबे हैं। इसी प्रकार नगर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम इमामबाड़ा से शुरू होकर शहीद उद्यान होते हुए त्रिमुहानी, बसनई बाजार, घंटाघर, वासलीगंज, संकट मोचन, रामबाग, अस्पताल से होते हुए जिला जिलाधिकारी कार्यालय पर समापन होगा। इस कार्यक्रम के प्रभारी दीपचंद जैन व शहर अध्यक्ष राजन पाठक होंगे।