फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Putti was robbed after killing the driver, three miscreants arrested

चालक की हत्या कर लूट ले गए थे पुट्टी, तीन बदमाश गिरफ्तार

Thu, 21 Oct 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Putti was robbed after killing the driver, three miscreants arrested
वॉल पुट्टी लदी पिकअप को लूटने के लिए बदमाशों ने चालक की हत्या कर शव को हनुमान पहाड़ी में छिपा दिया था। पुलिस ने हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लापता चालक हत्याकांड का बुधवार को खुलासा किया। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा घाटी में पत्थर के नीचे दबे शव के कंकाल के बरामद किया। पुलिस ने कंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित मकरा गांव के मां वैष्णो ट्रांसपोर्ट कंपनी से 10 सितंबर को 75 बोरी वॉल पुट्टी लादकर चालक अमरदीप केसरी उर्फ रिंकू केसरी (40) पुत्र विजय कुमार केसरी निवासी सिकंदरपुर चकिया जनपद चंदौली ओबरा पहुंचाने जा रहा था। पिकअप पर तीन बदमाश माल लोड कराने के बहाने सवार हुए थे। अहरौरा के हनुमान पहाड़ी के पास पहुंचने पर बदमाशों ने चालक के सिर पर हथौड़ा से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पिकअप चालक के शव को बदमाशों ने घाटी में पत्थरों के नीचे ढक कर दबा दिया और वॉल पुट्टी लदी पिकअप लेकर चंपत हो गए। लूटी हुई वॉल पुट्टी को जमालपुर इलाके के हमीदपुर में बेचकर पिकअप को हिनौता स्थित ढाबे के पास लावारिस हाल में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को 12 सितंबर को लावारिस हाल में सड़क के किनारे खड़ी पिकअप मिली। पिकअप चालक रिंकू केसरी की गुमशुदगी के बाद परिजन मुकदमा लिखाने की जद्दोजहद करते रहे। दूसरी ओर वॉल पुट्टी लेकर चालक ओबरा नहीं पहुंचा तो दुकानदारों ने इसकी शिकायत ट्रांसपोर्टर से की। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के आदेश पर 16 सितंबर को परिजनों व ट्रांसपोर्ट संचालक पवन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर मामले का खुलासा करने में जुटी। बुधवार को पुलिस ने पकड़े गए तीनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed