{"_id":"5db0a0638ebc3e013a3e595b","slug":"purchase-mirzapur-news-vns4906392157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक साढ़े तीन हजार करा चुके आनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक साढ़े तीन हजार करा चुके आनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। इस बार आनलाइन पंजीकरण के बाद ही किसानों से धान की खरीद की जाएगी। अब तक साढ़े तीन हजार किसानों ने पंजीकरण कराया है।
इसके लिए निर्धारित वेबसाइट पर पंजीकरण शुरू हो चुका है। अब तक साढ़े तीन हजार से अधिक किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। पंजीकरण की प्रक्रिया एक नवंबर तक चलेगी। धान की खरीद के लिए अब तक जिले में 46 क्रय केंद्र बनाए जा चुके हैं। यह खरीद एक नवंबर से 29 फरवरी 2020 तक होगी। किसानों के लिए इस बार सभी क्रय केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे-शेड, पानी व शौचालय के साथ ही उनको पल्लेदारों की भी सुविधा दी जाएगी ताकि वे अपनी उपज को सुरक्षित केंद्रों तक पहुंचा सकें।
इस बार अभी तक 3615 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। इसमें सदर तहसील में पांच सौ 53, लालगंज तहसील में सात सौ 90, मड़िहान तहसील में एक हजार 57 तथा चुनार तहसील में अब तक 12 सौ 15 किसानों ने आनलाइन पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
इस बाबत जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अजित कुमार ने कहा कि किसान निर्धारित प्रपत्रों के साथ आनलाइन पंजीकरण करा लें ताकि उनको धान बेचने में कोई परेशानी न हो। उन्ही किसानों का धान खरीदा जाएगा जिन्होंने आनलाइन पंजीकरण कराया होगा।