फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Punitive action will be a virtual protest

दंडात्मक कार्रवाई का होगा वर्चुअल विरोध

Sun, 09 May 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Punitive action will be a virtual protest
मिर्जापुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की रविवार को केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं जिला प्रतिनिधियों की जूम एप के माध्यम से वर्चुअल बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में भागीदारी करने वाले सभी पदाधिकारियों ने कोरोना संकटकाल में अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की शपथ लेते हुए कर्मचारियों पर की जा रही दंडात्मक कार्रवाई का वर्चुअल विरोध करने का भी निर्णय लिया। परिषद के महामंत्री निरंजन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना संकटकाल में कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहा है ,लेकिन कई जिलों में समय से वेतन न मिलने, संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने एवं अन्य उत्पीड़न की कार्रवाई के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर कहा है कि जिस प्रकार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों की जूम एप पर वर्चुअल बैठक हो रही है। उसी प्रकार कर्मचारियों की समस्याओं पर भी वर्चुअल बैठक का आयोजन किया जाए। उन्होंने सभी कोरोना योद्धाओं, विशेषकर अस्पतालों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सामूहिक बीमा की धनराशि 50 लाख रुपये करने की मांग किया है। बैठक की अध्यक्षता जे एन तिवारी ने की। इस अवसर पर 78 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। चेतावनी दी गई कि यदि 30 जून तक उनकी मांगों पर निर्णय नहीं किया गया तो जुलाई में प्रदेश के कर्मचारी वर्चुअल बैठकों के माध्यम से विरोध प्रदर्शन भी कर सकते हैं। संगठन मंत्री राजेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, उपाध्यक्ष त्रिलोकी व्यास, नारायण जी दुबे , ओम प्रकाश पांडेय, एसएन मिश्रा,महेंद्र कुमार पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed