फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Public interest was the passion of riders

जनता के हित का जुनून था सवार

Sat, 21 Jan 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 21 Jan 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Public interest was the passion of riders
यदुनाथ ‌‌स‌िंह

विज्ञापन
यदुनाथ सिंह की ही देन है कि रामनगर के पीपा पुल से गुजरने वालों को कोई पथकर नहीं देना पड़ता है। इसके लिए उन्होंने वर्ष 1972-73 में बीएचयू के छात्रों की टोली बनाई और संघर्ष छेड़ दिया था। रामनगर में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के पास सत्याग्रह किया था। तत्कालीन काशी नरेश डा. विभूति नारायण सिंह ने डीएम बनारस और यदुनाथ सिंह के बीच वार्ता करा कर समस्या का समाधान कराया। 

 


   इसी तरह प्रभुनारायण सिंह राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर और आदित्य नारायण सिंह राजकीय इंटर कॉलेज चकिया के छात्रों की फीस माफी के लिए भी उन्होंने आंदोलन किया। वर्ष 1974 में  पहली बार मुगलसराय विधान सभा से निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और लोकदल के प्रत्याशी गंजी प्रसाद से मात्र 427 वोटों से पराजित हुए। वर्ष 1980 में यदुनाथ सिंह अपने गृह क्षेत्र चुनार से लोकदल के टिकट चुनाव लड़े और ओमप्रकाश सिंह और शिवदास तिवारी की जमानत जब्त करा दी। वर्ष 1985,1989, 1991 और 1993 से चुनार में लगातार जीत का परचम फहराते रहे।

विज्ञापन

 


   पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह और एचडी देवगौड़ा ने इनके लिए चुनाव प्रचार करते हुए इन्हें दूसरा राजनारायण कहा था। चुनार की जनता फक्खड़ विधायक के नाम से पुकारती थी। इन्होंने अपने विधानसभा कार्यकाल में कई    नहरों की खुदाई कराई, गड़ई    और कलकलिया नदी पर  पुलों का निर्माण कराया। चुनाव लड़ने के लिए धन नहीं  था तो क्षेत्रीय जनता ने खुद धन जुटाकर उनका चुनाव संचालन किया। लोगों ने चंदा एकत्र कर चुनाव लड़ाया था। चुनार की जनता इन्हें जन जन का नेता भी कह कर पुकारती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed