{"_id":"5ebc21f58ebc3e90571a3a67","slug":"provide-health-facilities-of-l-3-level-mirzapur-news-vns524760384","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में एल-3 की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में एल-3 की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय में बुधवार को मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर उनको मंडल में एल- 3 स्तर की स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया।
आयुक्त ने अपर निदेशक स्वास्थ्य सहित तीनों जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड-19 के दृष्टिगत एल-3 की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये शासन के दिशा निर्देश के क्रम में मानक के अनुसार एल-3 की सुविधा सुनिश्चित कराने के लिये विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सहित वेंटीलेटर, आक्सीजन एवं आईसीयू, बेड व अन्य उपकरणों की उपलब्धता के बारे में तीनों जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी अपनी-अपनी रिपोर्ट कल तक उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि यदि कोई उपकरण स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय लखनऊ से आनी हो तो उसकी मांग तत्काल पत्राचार कर कर लें। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर जो भी सुविधायें व उपकरण की व्यवस्था करनी हो उसे सुनिश्चित करायें तथा उसकी सूची भी उपलब्ध करायें। उन्होंने यह भी कहा कि सामान्य दिनों में चलने वाली स्वास्थ्य सुविधायें भी प्रभावित न होने पायें। बैठक में जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, कोविड-19 के लिये शासन से नामित नोडल अधिकारी रवि कुमार गुप्ता, अपर आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल, अपर निदेषक स्वास्थ्य, संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नीलेष श्रीवास्तव के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।