{"_id":"61c372e31d9b47392c2cd7fe","slug":"provide-database-of-all-personnel-in-two-days-mirzapur-news-vns629314677","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों में उपलब्ध कराएं समस्त कार्मिको का डाटाबेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों में उपलब्ध कराएं समस्त कार्मिको का डाटाबेस
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में बुधवार को मतदान कार्मिकों की डाटा फीडिंग की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने सभी विभागों से कहा कि वे दो दिनों के अंदर समस्त कार्मिकों का डाटाबेस उपलब्ध कराएं। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 76 विभागों द्वारा भेजे गए आनलाइन इलेक्शन पर्सनल डिप्लायमेंट सिस्टम(ईपीडीएस) रिपोर्ट में अनेक कमियां या विसंगतियां हैं। जिनको संबंधित विभाग एनआईसी में संपर्क कर ठीक करा लें। उन्होंने यह भी इंगित किया कि सभी विभागों द्वारा पे बैंड, ग्रेड-पे एवं वेतन, लेबल इंडेक्स, तैनाती/निवास/मूल विधानसभा संबंधित सभी कालम सही एवं पूर्ण भरे जायें। मुख्य विकास अधिकारी ने मतदान कर्मिकों की सूची (फार्म-दो) फ्रीज करने में सबसे अधिक गलती करने वालों के विभागों- लीड बैंक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, न्याय विभाग, पंचायती राज, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, सिंचाई एवं जल संशाधन विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग सहित सभी 76 विभागों को दो दिन के अंदर समस्त कार्मिकों का डाटाबेस निर्धारित प्रारूप पर पूर्ण कराते हुए हार्ड कापी जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला सूचना अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।