फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Protesters pelted stones on Janrath bus, many passengers injured

जनरथ बस पर प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव, कई यात्री घायल

Sun, 19 Jun 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Protesters pelted stones on Janrath bus, many passengers injured
मिर्जापुर। सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना को लेकर शुरू हुए विरोध-प्रदर्शन की आग शनिवार की सुबह मिर्जापुर पहुंच गई। सुबह रेलवे स्टेशन से खदेड़े जाने पर पथरहिया विकास भवन के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी युवाओं ने कानपुर जा रही जनरथ बस पर पथराव किया। इसमें कई यात्रियों को चोट पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को पकड़ा, कई भाग गए। बवाल और प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। दूसरी ओर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। पांच ट्रेनें निरस्त होने के कारण यात्री भी परेशान रहे। रेलवे के अलावा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दोपहर तक रेलवे स्टेशन पर डटे रहे।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मिर्जापुर रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शुक्रवार तक कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं हुआ, पर शनिवार को पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए प्रदर्शनकारी सुबह 10 बजे के करीब रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचे। जीआरपी और आरपीएफ ने उनको खदेड़ा। वहां से भाग कर प्रदर्शनकारी रेलवे स्टेशन के द्वितीय द्वार की ओर विकास भवन रोड पर पहुंचे। वहां पर प्रदर्शनकारियों ने कानपुर जा रही रोडवेज की जनरथ बस को निशाना बना लिया। प्रदर्शनकारियों ने बस पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। पथराव से बस के शीशे टूट गए। बस में सवार 35 यात्रियों को पथराव में चोट लगी। पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ाया। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा, एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, सीओ सिटी प्रभात राय कटरा कोतवाली व पीएसी की फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन के आस-पास जमा हुए प्रदर्शनकारियों की खोजबीन शुरु किया। संगमोहाल के पास इकट्ठा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा। विरोध प्रदर्शन और हंगामे के चलते ट्रेनों की लेट लतीफी और निरस्त होने के कारण रेलवे स्टेशन मिर्जापुर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर दो बजे तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रेलवे स्टेशन पर डटे रहे। रेलवे और रोडवेज परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के आस-पास और पड़री थाना क्षेत्र के 10 से 15 प्रदर्शनकारियों को पकड़ा। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed